लैपटॉप एडाप्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें
लैपटॉप एडाप्टर खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है और न ही इसके लिए ऑनलाइन इधर-उधर भटकने की जरूरत है। लेकिन ये बात उसी सूरत में सही कही जा सकती है जब लैपटॉप सर्विस सेंटर में रिपेयर करने के लिए दे रहे हों। अगर आप सिर्फ एडाप्टर लेने जा रहे हैं तो कुछ बाते ध्यान में रखना जरूरी है।

1. वोल्टेज और करंट आउटपुट: इस बात का खास ख्याल रखें जो भी एडाप्टर ले उसका वोल्टेज और करंट आउटपुट आपके लैपटॉप के लिए उपयुक्त हो। गलत वोल्टेज या करंट से आपका लैपटॉप खराब हो सकता है। सही वोल्टेज की जानकारी आपके लैपटॉप मैनुअल में दी गई होगी, वरना ऑनलाइन मॉडल के हिसाब से सही वोल्टेज और करंट चेक कर सकते हैं।
2. अच्छी गुणवत्ता वाला ब्रांड चुनें: एक अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांड का एडाप्टर खरीदना ज्यादा फायदेमंद सौदा रहता है, खासकर अगर आप मैकबुक जैसा महंगा लैपटॉप यूज़ कर रहे हो, अच्छा ब्रांड सलेक्ट करने पर वारंटी भी मिलती है साथ लैपटॉप को नुकसान पहुंचने का खतरा भी नहीं रहता है।
3. कंपैटिबिलिटी: आपको एक ऐसा एडाप्टर लेना चाहिए जो आपके लैपटॉप के साथ कंपैटिबिल हो यानी उसके पॉवर के हिसाब से फिट बैठे इसलिए, हमेशा अपने लैपटॉप ब्रांड और मॉडल के हिसाब से एडाप्टर खरीदें।
4. बिल्ट-इन सिक्योरिटी सर्विस: एडाप्टर में ओवरहीटिंग, ओवरकरंट और शॉर्ट सर्किट से बचने को लेकर सभी सेफ्टी फीचर होने चाहिए हो। ये सिक्योरिटी फीचर्स आपके लैपटॉप की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
5. केबल की लंबाई: लंबी केबल की मदद से लैपटॉप को किसी भी जगह पर रखकर उपयोग कर सकते हैं इसलिए, अपनी जरूरत के हिसाब से एक उपयुक्त लंबाई वाला एडाप्टर चुनें।
उम्मीद है इन सभी बातों को ध्यान में रखकर अगर आप एडाप्टर खरीदेंगे तो न केवल आपका लैपटॉप सुरक्षित रहेगा बल्कि इसकी परफार्मेंस भी अच्छी बनी रहेगी


Click it and Unblock the Notifications








