Home
Computer

एचपी जल्‍द लांच करेगा विंडो 8 प्‍लेटफार्म टैबलेट

एचपी जल्‍द लांच करेगा विंडो 8 प्‍लेटफार्म टैबलेट

दुनिया की सबसे बड़ी पीसी निर्माता कंपनी एचपी इस साल के आखिरी तक विडों 8 ओएस इनबिल्‍ड टैबलेट लांच करेगी। एचपी नए टैबलेट का इंटल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर लांच करेगी। जानकारों के अनुसार एचपी के नए विंडो 8 टैबलेट में हाईइंड तकनीक के साथ कई नए फीचर दिए गए होंगे क्‍योंकि विंडो 8 ओएस ही अपने आप में टैबलेट के लिए एक नया फीचर होगा अभी तो पीसी बाजार में एंड्रॉएड ओएस टैबलेट की भरमार है।

एचपी के प्रवक्‍ता के अनुसार टैबलेट खासतौर से बिजनेस और प्रोफेशनल लोगों को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा नए विंडो 8 टैबलेट में सिंगल प्‍लेटफार्म पर डेस्‍कटॉप एप्‍लीकेशन भी रन करा सकेंगे। एचपी ने टैबलेट लांचिंग की तारीख और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है मगर विंडो 8 प्‍लेटफार्म की वजह से यह बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
Best Mobiles in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X