खरीदना चाहते हैं लैपटॉप बैग, तो ये 5 हैं बेस्ट ऑप्शन!
लैपटॉप एक ऐसा डिवाइस है, जिसकी जरूरत आज के समय में हर किसी को है। चाहें आप वर्किंग हैं, स्टूडेंट हैं या आपका अपना कोई बिजनेस है। लैपटॉप के बिना आपका काम नहीं चल सकता है। लैपटॉप यूजर्स के लिए इसकी सुरक्षा सबसे बड़ा इश्यू होता है। यूजर्स अक्सर लैपटॉप के साथ मिलने वाला बैग, या फिर मार्केट से कोई सस्ता सा लैपटॉप खरीद कर लैपटॉप को रिस्क में डालते हैं। कई बैग्स पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं होते हैं और कई बार ये उतने मजबूत नहीं होते हैं और धीरे से गिरने पर ही लैपटॉप डैमेज हो जाता है। अगर आप अपने लैपटॉप को इस रिस्क से बचाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बेस्ट 5 लैपटॉप बैग्स के ऑप्शन बता रहे हैं।

GT Omega Racing Backpack-
जीटी ओमेगा कंपनी ने अपना पहला बैकपैक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 70 डॉलर यानी करीब 4535 रुपए है। इस बैग के तीन डिजाइन मौजूद हैं। इस बैग में 17.3 इंच साइज तक के लैपटॉप को रखा जा सकता है। यह पैडेड कम्पार्टमेंट के साथ आता है, जो दोनों तरफ से शॉक-प्रूफ है। इस बैग में आपका लैपटॉप सुरक्षित रहेगा और कहीं टकराने या गिरने से ये टूटेगा नहीं। ये बैग वाटरप्रूफ भी है। इसमें कई पॉकेट दिए गए हैं, जिसमें आप लैपटॉप की जरूरी एक्सेसरीज को रख सकते हैं।
Dell Gaming Backpack 15-
डेल के इस लैपटॉप बैग की कीमत 7,209 रुपए है। डेल बैकपैक में 15 इंच तक के लैपटॉप और एक्सेसरीज को आसानी से रखा जा सकता है। ये वाटर रेस्सिटेंट है और शॉक प्रूफ के लिए इस बैग के चारों तरफ फॉम पेड्स हैं। इस बैग में भी कई सारे पॉकेट्स हैं, जिन्हें एक्सेसरीज और अन्य सामान रखने के लिए यूज किया जा सकता है।
Astro Gaming Scout-
एस्ट्रो स्काउट बैग साइज में काफी बढ़ा है। इस बैग को लैपटॉप के साथ हल्के फुल्के सामान के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका बैलिस्टिक नायलॉन से लैस स्ट्रैप काफी मजबूत है। इसकी कीमत 80 डॉलर यानी 5,183 रुपए है।
Alienware Vindicator Briefcase-
ये लैपटॉप बैग बाकी बैग्स की तुलना में थोड़ा अलग डिजाइन का है। ये ब्रिफकेस की तरह दिखता है, जो आपके लैपटॉप को बाहर और अंदर दोनों ओर से प्रोटेक्ट करता है। इसमें आप 17 इंच तक का लैपटॉप को रख सकते हैं। इस बैग में इतना स्पेस है, जिसमें लैपटॉप के सभी सामान जैसे की बोर्ड और माउस वगैरह को आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें कई सारे पैडिंग और लैपटॉप कम्पार्टमेंट दिए गए हैं। इसकी कीमत 90 डॉलर यानी 5,831 रुपए है।
Razer Rogue-
ये बैग आप 100 डॉलर यानी करीब 6,479 रुपए में खरीद सकते हैं। की कीमत में आने वाला यह बैग वाटर रेस्सिटेंट है। इससे बारिश या पानी में गिरने के बाद भी आपका लैपटॉप सुरक्षित रहेगा। ब्लैक कलर के डिजाइन में आने वाले इस बैग में आप 15.6 इंच तक के लैपटॉप को आसानी से रख सकते हैं। इस बैग को कई सारे पॉकेट और एक मजबूत स्ट्रैप के साथ पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








