फूजित्सू की लाइफबुक में मिलेगा 18.2 घंटे का बैकअप

फास्ट प्रोसेसिंग के लिए लाइबुक में इंटल का कोर आई 5- 2529 एम सीपीयू इनबिल्ड है जो 4 जीबी रैम के साथ 2.5 गीगा हर्ट की स्पीड प्रोवाइड करता है। लाइफबुक की स्टोरेज कैपेसिटी भी अन्य लैपटॉप के मुकाबले अच्छी है। लाइबुक में डेटा सेव करने के लिए 128 जीबी एम की साटा एसएसडी हार्डडिस्क सपोर्ट मौजूद है।
फूजित्सू की लाइफबुक का भार मात्र 1.34 किलो है जो दूसरे लैपटॉप के मुकाबले काफी हल्का है। अन्य फीचरों में लाइफबुक में दो 2.0 और 3.0 वर्जन के यूएसबी पोर्ट दिए गए है जिनकी मदद से आप से अल्ट्राबुक को दूसर एक्टर्नल डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
फूजित्सू लाइफबुक में 72 डब्लूएच 6 सेल इनबिल्ड बैटरी में अब तक की सबसे उन्नत तकनीकी का प्रयोग किया गया है जो 18.2 घंटे का बैटरी बैकप देती है। बुक में वाईफाई के साथ वाइमेक्स सपोर्ट दिया गया है जो बेहतर कनेक्टीविटी प्रोवाइड करता है। कंपनी फिलहाल इसे जापान में पहले लांच करेगी इसके बाद यह अन्य देशों में लांच किया जाएगा। फूजित्सू लाइफबुक की शुरूआती कीमत 93, 800 रूपए है।
फूजित्सू लाइफबुक के फीचरों पर एक नजर
- 13.3 इंच की बड़ी स्क्रीन
- 1366*768 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- कोर आई 5- 2529 एम सीपीयू
- 6 सेल इनबिल्ड बैटरी
- 18.2 घंटे का बैटरी बैकप
- 2.0, 3.0 वर्जन के दो यूएसबी


Click it and Unblock the Notifications








