फुजित्सू पेश करेगा वॉटरप्रूफ टैबलेट

आने वाले दिनों में फुजित्सू एक ऐसा टैबलेट बनाने में जुटा हुआ है जिसमें पानी का कोई असर नहीं होगा। जी हां आप बिलकुल सही सोंच रहें हैं वह पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। कंपनी बाजार में पहला वॉटरप्रूफ टैबलेट लाने पर विचार कर रही है। ऐरा एलटीई -01डी नाम के इस नए वॉटरप्रूफ टैबलेट में 10.1 इंच की डब्लूएक्सजीए स्क्रीन दी गई है, दमदार पावर के लिए टैबलेट टैगरा 2 या फिर टायोमैप ड्यूल कोर प्रोसेसर से इनबिल्ड हो सकता है ऐरा एलटीई -01डी में गूगल का एंड्राएड 2.3.4 वर्जन या फिर जिंजरब्रेड 2.3.5 वर्जन के आपरेटिंग सिस्टम दिए गए हो क्योंकि इस समय यहीं दो सबसे उन्नत आपरेटिंग सिस्टम बड़ी कंपनियों के टैबलेट में आ रहें है।
भार में मामले में ऐरा एलटीई -01डी अन्य टैब से हल्का होगा। 597 ग्राम भार के साथ नया टैब 11.3 एमएम मोटा होगा। फिजित्सू के इस नए टैब में आईपीX5/आईपीX7 वॉटरप्रूफ तकनीक दी गई होगी जिससे टैब में पानी का कोई असर नहीं होगा।एनटीटी डोकोमो इंक ने इस नए टैब की घोषणा के दौरान बताया कि अभी ऐरा एलटीई-01डी में तकनीकी रूप से कई और फीचर भी डाले जा रहें है। जैसे हूलू और क्विक विडियो सर्विस के द्वारा यूजर टैब में हाईस्पीड मोबाइल टीवी देख सकेगा।
सुनने में आ रहा है एलटीई-01डी में 5 मेगापिक्सल का रियर और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य टैब के मुकाबले एलटीई-01डी में 32 जीबी की शानदार इंटरनल मैमोरी दी गई होगी। भारत में एलटीई-01डी को आने में काफी वक्त लगेगा अभी तो यह भारत के बाहर ही लांच किया गया है । यह विश्व बाजार में कितना पसंद किया जाएगा यह तो इसकी लांचिंग के बाद ही पता चल पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications