आ रहा है अनोखा गेमिंग टैबलेट

वीडियो गेम बनाने वाली विश्व की बड़ी कंपनी गेमटॉप में भी अपना गेमिंग टैबलेट लांच करने पर विचार कर रही है है हालाकि अभी गेमटॉप के टैबलेट में काफी लग सकता है मगर इस नए डिवाइस में अन्य टैबलेट के मुकाबले कुछ नए फीचर दिए गए है।गेमटॉप के प्रेसिडेंट टोनी बारटेल ने नए टैबलेट के बारे में जानकारी देते हुए कहा नया गेमिंग टैबलेट एंड्राएड बेस प्लेटफार्म पर रन करेगा। जिसमें कई तरह के क्लासिक वीडियो गेम पहले से इंस्टाल होगें।
बारटेल के अनुसार जिन लोगों को गेमिंग का शौक है उनके लिए नए टैब में कइग् नए फीचर दिए गए है जो उन्हें कहीं और नहीं मिलेंगे। सुनने में आ रहा है कंसोल वीडियो गेम और कंप्यूटर की तरह नए टैब में गेमिंग की नई तकनीकी दी गई है जो यूजर को रियल्टी गेम का अहसास दिलाएगी। गेम खेलते समय यूजर को कोई भी दिक्कत नहीं होगी क्योंकि गेमटॉप की डिलाइन खास गेम यूजरों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। टैबलेट में वॉयरलैस स्ट्रीमिंग और डायरेक्ट वीडियो कनेक्शन के बारे में पुछे जाने पर बारटेल ने कोई खुलासा नहीं किया।
हम आप को बता दे डायरेक्ट वीडियो तकनीक से यूजर अपने टैब के वीडियों को कंप्यूटर और टीवी की बड़ी स्क्रीन में भी आराम से देख सकता है। अगर यह तकनीक नए गेमटॉप में होगी तो आप आराम से अपने गेम को बड़ी स्क्रीन में भी इंज्वाय कर सकेंगे। कंपनी द्वारा गेमटॉप टेब में अन्य फीचरों के बारे में कोई तकनीकी जानकारी नहीं दी गई मगर उम्मीद की जा रही है कि नए टैब में दमदार पावर के लिए जीपीयू प्रोसेसर दिया गया होगा। फिलहाल तो इस खास टैब को बाजार में आने में काफी वक्त लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications