Home
Computer

आसुस जल्‍द लांच करेगा 3 डी व्‍यू टैबलेट

आसुस जल्‍द लांच करेगा 3 डी व्‍यू टैबलेट

2011 की शुरूआत में आसुस ने 3डी टैब लांच करने घोषणा की थी जिससे बाजार में सभी लोग हैरान थे मगर अब आसुस अपने नए 3डी टैब को 2012 में कुछ नए अपग्रेड फीचरों के साथ लांच करेगा। आसुस ईईई पैड मेमौ 3 डी में 7 इंच टच स्‍क्रीन के साथ यूजर 3डी व्‍यू का अनुभव ले सकेगें वो भी बिना 3डी ग्‍लास के जी हां यह मुमकिन हो पाया है टैब में दी गई पैरालेक्‍स बैरियर ओवरले तकनीक की वजह से जो बिना 3डी चश्‍में के 3डी का अनुभव प्रदान करेगी।

3 डी व्‍यू देखने के लिए टैब को लैंडस्‍कैप मोड में करना पड़ता है। इसके अलावा टैब में 1280 x 800 आईपीएस एलसीडी स्‍क्रीन की वजह से बड़ी और बेहतर पिक्‍चर क्‍वालिटी मिलती है। आसुस ई पैड मैमो 3डी और नॉन 3डी वर्जन टैब में अगर 3डी की सुविधा को छोड़ दें तो सभी फंक्‍शन एक जैसे ही है। टैब में इनबिल्‍ड 1.2 गीगा हर्ट का ड्यूल कोर क्‍वॉल कॉम MSM8260 स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर और 1 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट टैब को अन्‍य टैब के मुकाबले अच्‍छी परफार्मेंस प्रोवाइड करता है।

टैब का सबसे मेन फीचर है स्‍क्रीन में दिया गया कैपेसिटिव स्‍टायलो तकनीक, इस तकनीक की मदद से आप टैब में स्‍केचिंग और नोट बना सकते हैं, डेटा ट्रांसफर करने के लिए टैब में वाईफाई, ब्‍लूटूथ और यूएसबी की सुविधा दी गई है। कंपनी ने फिलहाल टैबलेट का लांच करने की तारीख का कोई खुलासा नहीं किया है। मगर उम्‍मीद है इस नए टैब से आसुस एक नई पीढी़ की तकनीक की शुरूआत करेगा।

आसुस ई पैड मैमो 3 डी के फीचरों पर एक नजर

  • 7 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 1280 x 800 आईपीएस एलसीडी स्‍क्रीन

  • 3डी ग्‍लास

  • एंड्राएड 3.0 हनिकांब आपरेटिंग सिस्‍टम

  • 1 जीबी रैम

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • 5 मेगापिक्‍सल कैमरा के साथ लिड सपोर्ट

  • 1.2 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा

  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक

  • 1080 पिक्‍सल फुल एचडी सपोर्ट

  • मिनी एचडीएमआई पोर्ट

  • कीमत- अभी खुलासा नहीं

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X