जी फाइव लांच करेगा कम बजट में टैबलेट पीसी

जी फाइव का नया टैब में यूजर को ध्यान में रखते हुए सभी नए फीचर दिए गए है। हालाकि आधिकारिक रूप से इसका कोई खुलासा नही किया गया है। जी फाइव के नये टैबलेट में गूगल का एंड्राएड प्लेटफार्म दिया है जो इसे दमदार प्रोसेसिंग पावर देता है। बाजार में जी फाइव की टक्कर हाल ही में लांच हुए बीटल के मैजिक्यू से होगी क्योकि बाजार में दोनों की कीमत लगभग एक ही है।
कंपनी के अनुसार नए टैबलेट के अलावा वह देश में अपने रीटेल नेटर्वक को और बढ़ाएगी इसके लिए कंपनी ने कई ग्रुप के नए साथ करार भी किये हैं। कंपनी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीफाइव आने वाले दिनों में कई रीटेल स्टोर से अपना टाईअप करेगी। जिसमें से एलएफआर सबसे प्रमुख रीटेल स्टोर है जिसके देश भर में कई स्टोर इस समय खुले हुए है। टैबलेट के अलावा जीफाइव नेटबुक, लैपटॉप, डिजिटल फोटो फ्रेम जैसे इलेक्ट्रानिक उत्पादों के निर्माण में भी ध्यान देगी।
जी फाइव के टैबलेट में विडों 7 और 3जी की सुविधा के अलावा नेट सर्फिंग, जी मेल, गेम, वीडियो, टच स्क्रीन जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं जो बाजार में मंहगे टैबलेट को कड़ी टक्कर देगा। हालांकि कंपनी अपने नए लैपटॉप को जून 2011 में ही लांच करने जा रही थी मगर कुछ तकनीकी फेरबदल के कारण नए टैबलेट की लांचिंग टालनी पड़ी। उम्मीद की जा रही है जी फाइव का नया टैब इस महिने तक मार्केट में लांच कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications