Home
Computer

इस दिवाली उपहार में दें ये शानदार गैजेट

By Super
इस दिवाली उपहार में दें ये शानदार गैजेट
आईपॉड

इस दिवाली एप्‍पल का आईपॉड शफ्फल भी उपहारस्‍वरूप देने के लिए एक अच्‍छा गैजेट है। शफ्फल में पिंक, सिल्‍वर, ब्‍लैक, ब्‍लू और ग्रीम कलर के ढेरो ऑप्‍शन आपको मिल जाएंगे। इसके अलावा शफल में दिए गए हेडफोन भी काफी आकर्षक है, आप अपने पसंदीदा गानों की लाइब्रेरी बना कर शफल में रेंडम्‍ली प्‍ले कर सकते हैं। इसमें एक ऐसा खास फीचर दिया गया है जो आपके अपनों को काफी पसंद आएगा शफलर में दिए गए वॉयस ओवर की मदद से बोल कर अपने मनपसंद गानों को प्‍ले कर सकते हैं, तो गाते और झूमते हुए एप्‍पल के शफल के साथ मनाए ये दिवाली। बाजार में 4 जीबी मैमोरी आईपॉड शफल की कीमत 4,800 रूपए और 2 जीबी मॉडल की कीमत 3,700 रूपए है।

डिजिटल फोटो फ्रेम

अब वो जमाना गया जब हम फोटो एल्‍बम और फोटो फ्रेम का प्रयोग करते थे। अब आप भी अपने ड्राइंगरूम को एक नया लुक दे दीजिए और ले आइए ट्रांससेंड के नए डिजिटल फोटो फ्रेम। उपहार के रूप में यह गैजेट भी काफी चलन में है, ट्रांससेंड के पीएफ700 डिजिटल फोटो फ्रेम में 7 इंच की बड़ी स्‍क्रीन दी गई है। ये न सिर्फ आपकी फोटो को सेव करेगा बल्‍कि आप इसके वीडियो, डिजिटल केलेंडर, डेस्‍कटॉप क्‍लॉक और एम्‍पी3 प्‍लेयर कास मजा भी ले सकते हैं। फ्रेम में फोटो और अन्‍य डेटा सेव करने के लिए फ्रेम के बैक साइड में यूएसबी पोर्ट का ऑप्‍शन दिया गया है। यहां तक यह ऑटोमैटिक आपके यूएसबी पोर्ट और फाइल को स्‍कैन भी कर लेता है। आप चाहे तो अपनी फोटो को थंबनेल मोड में भी देख सकते है तो है ना यह एक शानदार दिवाली गिफ्ट अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बाजार में यह 6000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

स्‍मार्टफोन

बाजार में मोबाइल फोन की इतनी रेंज मौजूद है कि आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी कंपनी का कोई भी मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। एलजी, नोकिया, सोनी में से किसी भी कंपनी के बेसिक मोबाइल फोन कीमत 1000 से शुरू हो जाती है। अगर आप कोई स्‍मार्टफोन उपहार स्‍परूप देने की सोंच रहें है तो हमारे हिसाब से सैमसंग का गैलेक्‍सी वाई सबसे बढि़या स्‍मार्टफोन है जिसकी कीमत और फीचर सभी आपको पसंद आएंगे। गैलेक्‍सी वाई में 2.8 इंच स्‍क्रीन साइज के साथ 832 मेगाहर्ट का पावरफल प्रोसेसर इनबिल्‍ड है इसके अलावा आप वाई में सैमसंग सोशल हब, टच विज, स्‍वाइपे जैसे फीचरों का मजा ले सकते हैं। बाजार में सैमसंग गैलेक्‍सी वाई की कीमत 7,830 रूपए है।

लैपटॉप

लिनोवो का आईडिया पैड भी कीमत और फीचर के हिसाब से एक अच्‍छा दिवाली गिफ्ट है। पैड में बड़ा की बोर्ड दिया गया है जिससे यूजर को टाइपिंग करने में आसानी रहती है। लिनोवा आइडिया पैड में विडों 7 का स्‍टार्टर पैक इंस्‍टॉल है जो एक यूजर फ्रेंडली आपरेटिंग सिस्‍टम है। इसके अलावा पैड में फेस रिकॅग्‍नाइजेश्‍ान, वन की रिकवरी टूल के अलावा कई नए फीचर दिए गए हैं। आईडिया पैड एस 10 इस रेंज के पैड में सबसे हल्‍का लैपटॉप है जिसका भार मात्र 1.2 किलो है। बाजार में इस समय लिनोवा का आईडिया पैड 19,899 की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X