गीगाबाइट ने लांच किया बुकटॉप टैबलेट का नया मॉडल

लैपटॉप और डेस्कटॉप के अपने अलग फायदे और नुकसान है जहां लैपटॉप को कैरी करना आसान होता है वहीं डेस्कटॉप में लैपटॉप के मुकाबले बेहतर स्पीड और परफार्मेंस मिलती है। अगर आप दोनों के बीच की कोई डिवाइस लेना चाहते है तो टैबलेट आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा जिसमें फास्ट परफार्मेंस के साथ कॉम्पैक्ट साइज की वजह से कैरी करने में भी आसानी रहती है।
वैसे तो बाजार में कई टैबलेट ब्रांड मौजूद है जिसमें आप अपने बजट और फीचर के मुताबिक अपनी पसंद का टैबलेट चुन सकते है इसके अलावा पीसी निर्माता लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए टैबलेट भी लांच कर रहीं है। गीगाबाइट कंप्यूटर ने बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए नए फीचरों के साथ तीन नई डिवाइस लांच की हैं। कंपनी को उम्मीद है अपने नए पीसी, टैबलेट और नोटबुक से वह अन्य ब्रांडों को कड़ी टक्कर दे सकेगी।
गीगाबाइट के T1132N बुक टॉप मॉडल को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, इसका लुक देखने में प्रोफेशनल है। बुक टॉप को खास तौर से बाहरी वातावरण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जिससे धूल और कठिन परिस्थितियों में भी वह अच्छी तरह से काम कर सके। गीगाबाइट के नए T1132N बुकटॉप में इंटल का आई 5-2467 M प्रोसेसर दिया गया है जो इसे फास्ट परफार्मेंस प्रोवाइड करता है। अगर स्क्रीन साइज की बात की जाए तो बुक टॉप में 11.6 इंच का लिड स्क्रीन डिस्प्ले और 2.3 गीगाहर्ट क्लॉक स्पीड पावर दी गई है। इसके अलावा बुक में दो रैम ऑप्शन भी मौजूद है।
गीगा बाइट T1132N बुकटॉप में 2 वूफर स्पीकरों के साथ 1.3 मेगापिक्सल वेब कैमरा और माइक्रोफोन लगा हुआ है जिसकी मदद से यूजर वीडियो चैटिंग भी कर सकता है। अगर आपको बुक में डेटा ट्रांसफर करना है तो इसके लिए 2.0 और 3.0 यूएसबी पोर्ट के साथ एचडीएमआई पोर्ट भी दिया गया है। बुक में इनबिल्ड 6 सेल लीथियम ऑयन बैटरी अच्छा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। कंपनी ने फिलहाल नई बुकटॉप की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








