भारत में लॉन्च हुआ Gigabyte का QD-OLED गेमिंग मॉनिटर, वीडियो एडिटिंग के साथ करेगा कई काम
भारतीय बाजार में Gigabyte ने एक नया कर्व्ड QD-OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह गेमिंग मॉनिटर 99% DCI-P3 कलर गैमिट के साथ आता है, जो कि गेम खेलते समय एक बेहतर एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ ही यूजर्स द्वारा इस मॉनिटर का वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन या एक साथ कई सारे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मिली रिपोर्ट के अनुसार, QD-OLED गेमिंग मॉनिटर को कई सारे फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। चलिए इस नए मॉनिटर की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और इससे जुड़ी खास बातों के बारे में जानते हैं।

Gigabyte AORUS CO49DQ QD-OLED की कीमत: QD-OLED गेमिंग मॉनिटर की कीमत भारत में 1,29,000 रुपये है और यह मॉनिटर आपको 31 अप्रैल 2024 से भारत में अधिकृत Gigabyte डीलरशिप के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Gigabyte AORUS CO49DQ QD-OLED फीचर्स: बता दें कि यह मॉनिटर लगभग 1195 x 559 x 262 mm का है और स्टैंड के साथ इस मॉनिटर का वजन करीब 11.28 किलोग्राम का हो जाता है। QD-OLED गेमिंग मॉनिटर में 49-इंच का घुमावदार QD-OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि झिलमिलाती नहीं है।
इस मॉनिटर के स्क्रीन रिजॉल्यूशन की बात की जाए तो, इसमें 5120x1440p (DQHD) रिजोल्यूशन मौजूद है। इस मॉनिटर को देखने पर इसका एंगल 178 डिग्री का नजर आता है। इस गेमिंग मॉनिटर में पीक ब्राइटनेट 250 निट्स और रिफ्रेश रेट 144Hz है, जो कि फास्ट स्पीड का विजुअल एक्सपीरियंस प्रोवाइड करती है।
इस मॉनिटर में आपकी आंखों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। आंखों पर पड़ने वाली चमक को कम करने के लिए इसमें एंटी-रिफलेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, ताकि आपकी आंखों पर पड़ने वाले रिफलेक्शन को रोका जा सके। इसके साथ ही इस मॉनिटर में VESA Clear MR 8000, VESA DisplayHDR True Black 400 जैसी खूबियां भी शामिल है, जो कि इमेज की क्वालिटी और क्लियरिटी को बेहतर बनाती है।
QD-OLED में रिस्पॉन्स टाइम 0.03ms (GTG) है, जो कि बहुत ही फास्ट है और यह HDR10 को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह 99% DCI P3 कलर गमट को भी सपोर्ट करता है। इस कलर गमट की वजह से मॉनिटर में मौजूद कलर रियल और चमीकीले नजर आते हैं। स्क्रीन में 10 बिट कलर डेप्थ दी गई है और आस्पेक्ट रेश्यो 32:9 है।
इतनी सारी खासियत के अलावा यह गेमिंग मॉनिटर कई सारी टेक्नोलॉजी जैसे- AMD FreeSync Premium Pro, VESA Certified Clear MR और VESA Certified DisplayHDR को भी सपोर्ट करता है। सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए इस मॉनिटर में कई सारे फीचर्स जैसे OSD Sidekick, Black Equaliser, Dashboard, Crosshair, Timer, Counter, Pip/PbP, Auto Update, KVM Switch और 6-axis clour Control को जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications