गूगल ने लांच किया नेक्सस-7 टेबलेट

एप्पल के आई.पैड को चुनौती देने के लिए गूगल ने आज अपने ब्रांड नाम से नेक्सस-7 टेबलेट कंप्यूटर को बाजार में पेश किया। कंपनी ने इसे तस्वीरें, किताब और फिल्मों की ऑन लाइन खरीदारी के लिहाज से बनाया है।
कंपनी के एंड्रायड दल के प्रमुख हुगो बर्रा ने बताया कि 7 इंच के टेबलेट को नयी पीढ़ी के एंड्राएड सॉफ्टवेयर पर तैयार किया गया है। गूगल के लिए इस साफ्टवेयर को ताइवान की कंपनी असुस ने तैयार किया है। गूगल के नए नेक्सस टेबलेट का वजन भी किसी किताब के ही बराबर है।
बर्रा ने सॉन फ्रांसिस्को में एक सालाना सम्मेलन के दौरान बताया, हम गूगल के बेहतरीन अनुभव के लिए कुछ नया बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि नेक्सस टेबलेट के लिए हमें आस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका से आर्डर मिले हैं। इसकी कीमत 199 अमेरिकी डालर (11,000 रुपए ) रखी गयी है और हम जुलाई के मध्य तक इनका निर्यात कर देंगे।
गूगल के नेक्सस टैबलेट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 7 इंच की स्क्रीन
- आईपीएस तकनीक
- 1.3 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर टैगरा 3 प्रोसेसर
- 1 जीबी रैम
- 8 जीबी और 16 जीबी मैमोरी ऑप्शन
- एंड्रॉएड 4.1 जेलीबीन ओएस
- कीमत
- 8 जीबी- 11,000 रुपए
- 16 जीबी- 14,144 रुपए
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications