गूगल नेक्सस 7 और अमेजन किंडल फायर एचडी टैबलेट में किसको चुनेंगे आप?

अमेजन का किंडले फायर अंतराष्ट्रीय बाजार में आ चुका है। एप्पल आईपैड के बाद अमेजन किडल दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्रोडेक्ट है। इसी रेंज में गूगल कर नेक्सस 7 भी बाजार में आ चुका है। दोनों टैबलेट देखने में कॉफी बोल्ड है साथ ही दोनों का स्क्रीन साइज भी एक जैसा ही है। तो चलिए जानते हैं दोनों टैबलेट में दिए गए फीचरों के बारे में,
डिजाइन
दोनों टैबलेटों में 7 इंच की आईपीएस कैपेसिटिच टच स्क्रीन दी गई है जो 1280 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। लेकिन दोनों टैबलेट के साइज में काफी अंतर है। नेक्सस 7 का आकार 198.5 x 120 x 10.5 एमएम और भार 340 ग्राम है जिसके मुकाबले किंडल का आकार 193 x 137 x 10.3 एमएम और भार 395 ग्राम है।
प्रोसेसर
गूगल 7 में एनवीडिया टैगरा 3 चिपसेट के साथ क्वॉड कोर 1.3 गीगाहर्ट कॉटेक्स ए9 प्रोसेसर और जीफोर्स जीपीयू दिया गया है। जिसके मुकाबले किंडल फायर एचडी में TI OMAP4460 चिपसेट और 1.2 गीगाहर्ट एआरएम कॉटेक्स ए8 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
नेक्सस 7 में लेटेस्ट जैली ओएस दिया गया है जिसकी वजह से यूजर वॉयस सर्च, प्रोजेक्ट बटर, रीसाइज विजिट जैसे फीचरों का लाभ उठा सकता है। वहीं दूसरी ओंर किंडल फायर एचडी में एंड्रॉएड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है जो नेक्सस ओएस के मुकाबले पुराना है।
कैमरा
नेक्सस 7 में 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा किंडल फायर एचडी में में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसकी मदद ये यूजर स्काइप में वीडियो चैटिंग कर सकता है।
स्टोरेज
नेक्सस 7 में 8 जीबी और 16 जीबी मैमोरी ऑप्शन मौजूद है जबकि दोनों टैबलेट में 1 जीबी रैम दी गई है, किंडल फायर में 16 जीबी और 32 जीबी मैमोरी ऑप्शन दिया गया है। दोनों टैबलेट में मैमोरी एक्पेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा मौजूद है।
कनेक्टीविटी
नेक्सस 7 और किंडल फायर एचडी में ब्लूटूथ, वाईफाई, 2.0 माइक्रोयूएसबी पोर्ट के फीचर दिए गए हैं। जबकि गूगल में आप एनएफसी का प्रयोग कर सकते हैं तो किंडल में मौजूद नहीं है।
बैटरी
नेक्सस 7 में 4,325 एमएएच लियॉन बैटरी दी गई है जो 300 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है दूसरी ओंर कंपनी के अनुसर किंडल फायर में दी गई बैटरी 11 घंटों का बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है।
कीमत
नेक्सस 7 और किंडल फायर एचडी दोनों टैबलेट की कीमत में कोई खास अंतर नहीं है। क्योंकि किंडल फायर एचडी यूएस के बाजारों में 10,636 रुपए में यानी 119 डॉलर में उपलब्ध है वहीं नेक्सस 7 भारतीय बाजार में 17,000 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है।Read in English


Click it and Unblock the Notifications