अब आप भी बना सकते हैं अपनी वेबसाइट

जिसका मकसद भारत में 5,00,000 से ज्यादा उद्यमों को अगले तीन साल में ऑनलाइन सेवा देना है। अगर आकड़ो पर हम ध्यान दे तो पूरे देश में करीब 80 से लेकर 85 लाख लोगो ऐसे है जो छोटे और बडे़ उद्यमों को चलाते हैं उनमें से केवल एक लाख लोगों ने ही अपनी वेबसाइट बना रखी है जो काफी कम है। गूगल की इस नई सेवा से कोई भी बिजनस मैन अपने व्यापार को ऑनलाइन प्रमोट कर सकता है।
अगर आप इस सेवा का लाभा उठाना चाहते है तो सबसे आपको जांच कि लिए पैन नंबर तथा अन्य कर संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे जिससे बाद आप मुफ्त वेबसाइट और वेब होस्टिंग सेवा हेतु एक साल के लिये आनलाइन उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। एक साल बाद अगर आप डोमेन नेम का नवीनीकरण कराना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिये शुल्क देना होगा।
कैसे बनांए अपनी वेबसाइट
किसी भी वेब साइट को बनाने से पहले दो चीजों का होना बहुत जरूरी है पहला साइट का डोमेन नेम और दूसरा वेब होस्ट, अगर आपके पास अपनी साइट को डोमेन नेम उपलब्ध है तो साइट को क्रियेट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। डोमेन नेम रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक कंपनी हायर करनी होगी जो आपकी वेब साइट को डिजाइन कर सकें। उदाहरण के तौर पर अगर आप बैकरी शॉप की साइट डिजाइन करवाना चाहते है तो साइट का कलर, बेकरी आइटम के ऑप्शन व अन्य चीजों की साइट में जगह डिसाइड करती होगी जो आप अपनी सुविधा अनुसार वेब होस्ट कंपनी से करावा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो वेब होसटिंग कंपनी द्वारा फ्री एचटीएमएल एडीटर या वेबसाइट टूल की मदद से साइट क्रिएट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications