एप्पल मैकबुक को चुनौती देने के लिए सैमसंग ने उतारी क्रोमबुक
गूगल ने स्लिम स्लीक डिजाइन की सैमसंग क्रोम बुक बाजार में लांच कर दी है। 11.6 इंच स्क्रीन साइज के साथ क्रोमबुक डिजाइन लवर्स के होश उड़ा देगी। क्योंकि इसका साइज देखने में आकर्षक है। क्रोमबुक में सैमसंग का एआरएम कार्टेक्स ए 15 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की का फ्लैश स्टोरेज मौजूद है जो यूजर को ढेर सारा स्पेड प्रोवाइड करता है।
अगर आप ज्यादातर ट्रेवल करते हैं या फिर वीडियो दोस्तों के साथ वीडियो चैटिंग करने के शौकीन हैं तो अल्ट्राबुक आपके लिए अच्छा ऑप्शन होगा क्योंकि लैपटॉप अल्ट्राबुक के मुकाबले न सिफ भारी होतें है बल्की इनका साइज भी काफी बड़ा होता है। गूगल की नई सैमसंग क्रोमबुक में 100 जीबी का फ्री क्लाउड स्टोरेज दिया गया है इसके अलावा इसका बैटरी बैकप भी दूसरे लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा है।
सैमसंग क्रोमबुक
क्रोमबुक में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 11.6 इंच की स्क्रीन, 1366x768 स्क्रीन रेज्यूलूशन
- 0.8 इंच थिन और 1.1 किलो भार
- 6.5 घंटे का बैटरी बैकप
- सैमसंग एक्सनॉस 5 ड्युल प्रोसेसर
- 100 जीबी गूगल ड्राइव क्लाउड स्टारेज 2 के साथ सॉलिड स्टेट ड्राइव
- वाईफाई सपोर्ट
- वीजीए कैमरा
- 1 यूएसबी 3.0 पोर्ट और एक 2.0 यूएसबी पोर्ट
- एचडीएमआई पोर्ट
- 3.0 ब्लूटूथ सपोर्ट
- कीमत- $249 (13,379 रुपए)


Click it and Unblock the Notifications








