Home
Computer

एचसीएल मी और माइक्रोमैक्‍स फनबुक में कौन है बेहतर टैबलेट

एचसीएल मी और माइक्रोमैक्‍स फनबुक में कौन है बेहतर टैबलेट
भारतीय मैन्‍यूफैक्‍चर माइक्रोमैक्‍स और एचसीएल दोनों ने पीसी बाजार में एक साथ अपने लो कॉस्‍ट टैबलेट लांच किए थे। माइक्रोमैक्‍स फनबुक टैबलेट को खासतौर से स्‍टूडेंट को ध्‍यान में रखकर लांच किया गया था वहीं एचसीएल का मी टैब में प्रोफेशनलों की जरूरत को ध्‍यान में रखा गया है।

हालाकि दोनों के हार्डवेयर में कुछ खास अंतर नहीं है, हां एचटीएल के मी टैबलेट में दिया गया प्रोसेसर थोड़ा कम पॉवर का है। वहीं दूसरी ओर मोइक्रोमैक्‍स फनबुक पर फ्री टाटा फोटॉन डॉगल दे रहा है जो फनबुक के लिए एक प्‍लस प्‍वाइंट है।

तो आईए एक नजर डालते हैं दोनों टैबलेट में दिए गए फीचरों पर, वैसे हम आपको बता दें माइक्रोमैक्‍स फन बुक बाजार में 6,499 रुपए में उपलब्‍ध है। वहीं एचसीएल के मी टैब की कीमत 7,999 रुपए है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

दोनों टैबलेट की कम कीमत को देखते हुए माइक्रोमैक्‍स फनबुक और एचसीएल मी में एंड्रॉएड आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है जो एक अच्‍छा सौदा है।

प्रोसेसर

फनबुक और मी यू1 में कार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट और 1 गीगाहर्ट स्‍पीड प्रोवाइड करता है। लेकिन मी के मुकाबले फनबुक में दिया गया प्रोसेसर ज्‍यादा फास्‍ट है।

डिस्‍प्‍ले

दोनों टैबलेट में 7 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 800x480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। स्‍क्रीन में मल्‍टी टच कैपेसिटिव डिस्‍प्‍ले मौजूद है। इसके अलावा यूजर 2 पिंच जूम भी कर सकता है।

मैमोरी

मी और फनबुक दोनों में 512 एमबी रैम के साथ 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं।

कैमरा

फनबुक और मीयू 1 टैबलेट में 0.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो ज्‍यादा बेहतर फोटो कैपचरिंग नहीं करता है। वहीं वीडियो चैटिंग के लिए वीजीए कैमरा इनबिल्‍ड है।

बैटरी

एचसीएल मी में 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फनबुक टैबलेट में दी गई 2,800 एमएएच के मुकाबले ज्‍यादा बैटरी बैकप देती है।

कनेक्‍टीविटी

मी में एचडीएमआई पोर्ट के अलावा वाईफाई, यूएसबी की सुविधा दी गई है। जिसके मुकाबले फनबुक में वाईफाई, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और मिनी यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

कीमत

फनबुक बाजार में 6,499 रुपए में उपलब्‍ध है वहीं मी यू 1 की कीमत 7,999 रुपए है, मतलब टैबलेट के फीचरों और कीमत को देखते हुए माइक्रोमैक्‍स फनबुक ज्‍यादा बेहतर टैबलेट है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X