Home
Computer

लिनोवो की एक्‍स सीरीज में जल्‍द जुड़ेगा एक नया लैपटॉप

लिनोवो की एक्‍स सीरीज में जल्‍द जुड़ेगा एक नया लैपटॉप

लिनोवो के एक्‍स सीरीज लैपटॉप ने बाजार में कंपनी की हिस्‍सेदारी बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। कंपनी ने अपनी एक्‍स सीरीज लैपटॉप की मांग को देखते हुए नया लैपटॉप लांच करने घोषणा की है, इस समय इस सीरीज के अतर्गत X100e, X120e और X121e मॉडल के लैपटॉप बाजार में मौजूद है। जिसमें X130e नाम से एक नया मॉडल जल्‍द ही जुड़ जाएगा।

लैपटॉप का साइज पहले मॉडलों के मुकाबले थोड़ा छोटा है, इसके अलावा कंपनी ने इसकी कीमत भी कम रखी है मगर लैपटॉप में दिए गए फीचरों से कोई समझौता नहीं किया गया है। X130e लैपटॉप को घर और ऑफिस दोनों जगह प्रयोग करने के परपज़ से बनाया गया है। अभी बाजार में लिनोवो का नया लैपटॉप उपलब्‍ध नहीं हुआ है मगर X130e के फीचर के बारे में ऑनलाइन साइटों पर डेटा उपलब्‍ध है

लिनोवो के नए लैपटॉप में 11.6 इंच की स्‍क्रीन के साथ फुल साइज की बोर्ड दिया गया है, लैपटॉप में दिए टच पैड में फिंगर प्रिंट रीडर की सुविधा भी दी गई जो की सुरक्षा की नजर से अच्‍छा फीचर है। 18 किलो भार के साथ लैपटॉप में 6 सेल 11.1 V बैटरी इनबिल्‍ड है जो 8 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। लिनोवो के नए गैजेट में प्रोसेसर के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है मगर आई 3 या आई 5 में से कोइ एक प्रोसेसर दिए जाने की उम्‍मीद है। क्‍योकिं पीसी बाजार में इस समय यही दों प्रोसेसर सबसे ज्‍यादा प्रचलित है।

अगर मैमोरी की बात की जाए तो लिनोवो X130e में 4 जीबी रैम के साथ 320 जीबी की हार्डडिस्‍क दी गई है जिससे यूजर को फास्‍ट प्रोसेसिंग पावर मिलती है। लिनोवो ने एक्‍स सीरीज के नए लैपटॉप X130e की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, अगर लिनोवो को बाजार में मौजूद अन्‍यलैपटॉप से मुकाबला करना है तो लिनोवो X130e को वाजिब कीमत में लांच करना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X