Home
Computer

Hisense ने 4K डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश की नई TV, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलेगा दिलचस्प अनुभव

Hisense ने अपने ग्राहकों के लिए नए U8NQ Mini LED TV लॉन्च किए हैं। जिसमें 65 इंच से लेकर 75 इंच साइज में वाले टीवी शामिल किए गए हैं। यह टीवी 4K रिजॉल्यूशन और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहे हैं।

इसके साथ ही इसमें 120Hz का रिफेश रेट भी मिल रहा है। आपको बात दें, फिलहाल Hisense U8NQ Mini LED TV को कंपनी ने यूरोपियन बाजार में उतारा है। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Hisense ने 4K डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश की नई TV, जानें कीमत

Hisense U8NQ Mini LED TV की कीमत- इसके 65 इंच डिस्प्ले वाले मॉडल की कीमत 1999 यूरो (करीब 1,82,000 रुपये) है, जबकि 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 2699 यूरो (करीब 2,45,000 रुपये) है।

Hisense U8NQ Mini LED TV स्पेक्स- जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया कि, इसे दो साइज 65 इंच और 75 इंच में लाया गया है। बता दें, ये लेटेस्ट टीवी Hisense U7NQ से अपग्रेडेड हैं।

Hisense ने 4K डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश की नई TV, जानें कीमत

जिसने ब्रांड ने Mini LED Pro टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इनमें आपको 4K रिजॉल्यूशन, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ सोलर रिमोट भी मिल रहा है। दोनों ही मॉडल्स Vidaa OS पर रन करेंगे।

इसमें AMD Freesync Premium Pro फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही यह Netflix और YouTube के लिए एक्सेस बटन से लैस हैं। टीवी को यूजर Google Assistant और Amazon Alexa से भी कंट्रोल कर सकेंगे।

Hisense U8NQ स्मार्ट टीवी एक Mini LED ULED 4K टीवी है, जिसमें कंपनी ने गेमिंग एप्लीकेशंस का भी सपोर्ट दिया है। बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए इनमें Hi-View Engine Pro का उपयोग किया गया है। टीवी में नेटिव 120Hz रिफ्रेश रेट है, हालांकि, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) 144Hz तक सपोर्ट करने में सक्षम है। खास फीचर्स की बात करें तो HDR10+, Dolby Vision IQ, और HLG सपोर्ट के साथ आता है।

बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 2.1.2 चैनल सिस्टम मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 60W साउंड आउटपुट भी दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टीवी में HDMI 2.1, USB-C 3.0 और S/PDIF पोर्ट मिलते हैं। इसके साथ ही ब्लूटूथ और WiFi 6 का सपोर्ट भी मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Hisense u8nq mini led tv with 4k display launched know price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X