वायरलेस माउस-कीबोर्ड भी हो सकते हैं हैक, ऐसे करें बचाव
हमने ज्यादातर सुना है कि हैकर वाई-फाई कनेक्शन, कंप्यूटर सिस्टम, और स्मार्टफोन को हैक करते हैं। बेसिल की सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, माउस और कीबोर्ड भी आसानी से हैक हो सकते है। इसे माउस जैकिंग कहा जाता है। रिसर्च के अनुसार, हैकर इंटरलॉपर इंजेक्शन की मदद से माउस मूव या कीस्ट्रोक जान सकता है।
चाहे डिवाइस को एन्क्रिप्ट किया गया हो। गिनती की 15 कमांड्स के साथ हैकर आपके सिस्टम को हैक कर सकता है।

अगर आप वायरलेस माउस और कीबोर्ड यूजर हैं और अपने डिवाइस को हैकिंग से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप हैकिंग से बच सकते हैं।
डिवाइस की सुरक्षा-
पहले ये जांच ले कि आपकी डिवाइस की सिक्योरिटी बिल्कुल कमजोर तो नही।आप डिवाइस अच्छे ब्रांड की ही यूज़ करे जिसमे पहले से सिक्योरिटी ऑप्शन दे रखे हो।
फर्मवेयर अपडेट-
डिवाइस अगर किसी वायरस से खतरे में है तो उसका फर्मवेयर अपडेट करना होता है। फर्मवेयर हमेशा डिवाइस की ऑफिसियल साइट पर जाकर ही करे। जब ये अपडेट डाउनलोड करे तब पूरे निर्देश लिख ले ताकि इसे इंस्टाल करने में दिक्कत ना हो।
वायर वाले डिवाइस को प्राथमिकता दे-
सभी हैकिंग और मैलवेयर चीजों से डिवाइस को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है कि आप वायर वाले कीबोर्ड और माउस का प्रयोग करें। इनकी सिक्योरिटी एयर के रास्ते हैक नही हो सकती।यह आपके कंप्यूटर की अंतिम सुरक्षा के लिए प्रमुख और मजबूत समाधान है।
अपने पीसी को लॉक करें-
अगर आपको लगता है कि आपके कंप्यूटर में पूरे सिक्योरिटी ऑप्शन नही है तो कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के बाद एडमिन स्क्रीन पर लॉक करें। वैसे ऐसा करने के बाद भी हैकर्स का खतरा बना रहता है।
डाटा एन्क्रिप्सन-
आपके कंप्यूटर पर जानकारी को सुरक्षित रखने के सबसे उचित तरीके में से एक है, पासवर्ड के साथ हर महत्वपूर्ण फ़ोल्डर को एन्क्रिप्ट करना। हालांकि, यह समस्या का समाधान नहीं करेगा। लेकिन ये आपके डेटा को सिक्योर करने में आपकी मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications