लैपटॉप लेने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

स्टूडेंट से ज्यादा बिजनसमैन और फील्ड में काम करने वाले लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि मेरी जरूरत के हिसाब से कौन सा लैपटॉप ज्यादा अच्छा होगा। कुछ लोगों का बजट कम होता है तो कुछ लोग गेम के परपज़ से लैपटॉप लेना चाहते हैं। सबसे पहले बात करते है बिजनेस परपज़ लैपटॉप की, एक अच्छा बिजनेस लैपटॉप खरीदने से पहले में कई जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। लैपटॉप के बजट का अंदाजा पहले लगा लें।
जो भी मॉडल चूज करें वह मजबूत और टिकाऊ हो, उसके सर्विस सेंटर हर जगह हों क्योंकि बिजनेस में प्रयोग को ध्यान में रखते हुए कम सर्विस सेंटर लैपटॉप खराब होने सहीं करने में पर काफी वक्त लगा सकते हैं। तकनीकी रूप से लैपटॉप में हाईक्वालिटी प्रोसेसर लगा हो, सबसे महत्वपूर्ण बात लैपटॉप का भार ज्यादा न हो क्योंकि हो सकता है आपका अधिक्तर समय सफर में गुजरता हों। लैपटॉप की वारंटी पर भी एक नजर जरूर डालें।


Click it and Unblock the Notifications








