Home
Computer

कम कीमत में एचपी ला रहा है ड्यूल कोर लैपटॉप

पीसी बाजार में कई कंपनियों के आ जाने से अब कीमत को लेकर नई जंग शुरू हो गई है। पीसी कंपनियों नेलैपटॉप के कई मॉडलों की कीमतों में भारी कटौती करनी शुरू कर दी है। ताकी वे बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी को और बढ़ा सकें।

मगर कई कंपनिया नई तकनीक के साथ कम दामों में नए लैपटॉप लांच कर रहीं है, दुनिया की सबसे बड़ी पीसी निर्माता कंपनी हेवलेट पैकार्ड ने एएमडी प्रोसेसर से लैस 2000-239WM लैपटॉप पेश किया है जिसमें उपभोक्‍तओं को ध्‍यान में रखते हुए सभी जरूरी फीचर दिए गए हैं। 2.49 भार के साथ लैपटॉप का साइज 14.8 इंच x 9.72 इंच x 1.23-1.41इंच है जो कैरी करने में भी आसान है। चारकोल ग्रे कलर के साथ नए लैपटॉप का लंक काफी कूल है।

कम कीमत में एचपी ला रहा है ड्यूल कोर लैपटॉप

आइए अब बात करते हैं लैपटॉप में दिए गए तकनीकी फीचरों के बारे में, 15.6 इंच की लिड स्‍क्रीन के साथ 1366 x 768 रेज्‍यूलूशन का स्‍क्रीन सपोर्ट दिया गया है जो स्‍मूद पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है। अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एचपी एएमडी लैपटॉप में इंटल का सेलरॉनT3500 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो 2.1 गीगा हर्ट की फास्‍ट स्‍पीड प्रोवाइड करता है। लैपटॉप में दी गई 8 जीबी मैमोरी स्‍पेस की वजह से आप ढेर सारा डेटा आराम से सेव कर सकते हैं।

इसके अलावा एचपी एएमडी 2000-239WM लैपी में 320 जीबी हार्ड डिस्‍क, वाईफाई, ब्‍लूटूथ, इंटल ग्राफ्रिक कार्ड के अलावा ढेर सारे फीचर दिए गए हैं। अभी कंपनी ने नए लैपटॉप की कीमत का खुलासा नहीं किया है मगर उम्‍मीद है नया लैपटॉप 20, 000 रूपए या फिर इससे थोड़ी अधिक की अनुमानित कीमत में लांच किया जाएगा।

एचपी एएमडी ड्यूल कोर लैपटॉप के फीचरों पर एक नजर

  • 15.6 इंच लिड स्‍क्रीन

  • 1366 x 768 रेज्‍यूलूशन

  • इंटल सेलरॉन प्रोसेसर

  • 2.1 गीगा हर्ट स्‍पीड

  • 3 जीबी डीडीआर3 रैम

  • 8 जीबी सिस्‍टम मैमोरी

  • 1308 एमबी वीडियो मैमोरी

  • 320 जीबी हार्ड डिस्‍क

  • 2.0 वर्जन यूएसबी पोर्ट

  • 6 सेल लीथियम ऑयन बैटरी

  • RJ-45 लैन पोर्ट

  • किंगस्‍टन माइक्रोसेवर लॉक स्‍लॉट

  • 64 बिट विडों 7 प्रीमियम वर्जन

  • 2.49 भार

  • कीमत- 20,000 रूपए के करीब

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X