Home
Computer

एचपी इलाइट बनाम एप्‍पल मैकबुक

By Super
एचपी इलाइट बनाम एप्‍पल मैकबुक
विश्‍व की नंबर 1 कंपनी एप्‍पल मैकबुक की बाजार में एक अलग पहचान है। शायद यहीं उसकी सफलता का एक अहम कारण भी है। इस समय बाजार में अल्‍ट्राबुक, टैबलेट और एप्‍पल मैकबुक की काफी डिमांड है। एचपी ने भी एप्‍पल की मैकबुक से टक्‍कर लेने के लिए अपनी इलाइट बुक को लांच किया है। एचपी की इलाइटबुक 2560 एक अल्‍ट्रापोर्टेंबल और परफार्मेंस के मामले में दमदार गैजेट है। इलाइटबुक से पहले एचपी ने 2540पी, 2530पी, और 2510पी के नाम से तीन नोटबुक लांच की थी जिन्‍हें बाजार से अच्‍छा रिस्‍पांस मिला था।

एचपी की इलाइटबुक 2560पी मात्र 1.08 इंच मोटी और भार 3.7 पाउंड है जिससे इसे कैरी करने में कोई दिक्‍कत नहीं होती है। इसके मुकाबले एप्‍पल की मैकबुक एयर की मोटाई 0.68 इंच है और भार 2.4 पाउंड है जो एचपी इलाइट के मुकाबले मोटाई और भार दोनों में कम हैं। अल्‍ट्राबुक की चैसिंस में एल्‍यूमीनियम का प्रयोग किया गया है जबकि इलाइटबुक में मैगनीशियम का प्रयोग नोटबुक की चैसिंस में किया गया है।
इलाइट में कोर आई5 का सैंडी ब्रिज 2410एम 2.3 गीगा हर्ट का प्रोसेसर दिया गया है जो मैकबुक के कोर 2 डूओ यूएलवी 1.6 गीगा हर्ट के मुकाबले कमजोर है मैकबुक में दिया गया प्रोससर ज्‍यादा बेहतर परफार्मेंस देता है।

स्‍क्रीन साइज के मुकाबले में एचपी की इलाइट नोटगबुक एप्‍पल की मैकबुक पर भारी पड़ती है इलाइट में 12.5 इंच का डिस्‍पले साइज दिया गया है वहीं एप्‍पल की मैकबुक का स्‍क्रीन साइज 11.6 इंच है जो इलाइट से छोटा है। इलाइट नोटबुक में सबसे शानदार फीचर है इसमें 3जी की सुविधा जो मैकबुक एयर में नहीं मौजूद है इसके साथ इलाइट में ऑप्‍टीकल ड्राइव का ऑप्‍शन मौजूद है जबकि मैकबुक में यह फीचर नदारद है। दोनों नोटबुक को बैटरी बैकप लगभग बराबर है।

अगर दोनों नोटबुक के टच पैड की बात करें तो मैकबुक में स्‍मूद मल्‍टी गैसचर टच पैड दिया गया है जो एचपी के छोटे टच पैड के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर काम करता है। हालाकि इलाइट के टच पैड में स्‍क्रालिंग काफी आसानी से की जा सकती है। मैकबुक में डॉकिंग स्‍टेशन का विकल्‍प मौजूद नहीं जो आपको थोड़ा निराश कर सकता है अगर आप कहीं बाहर जा रहें है तो इलाइट में दिए गए डॉक की मदद से आईफोन के द्वारा म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं।

एचपी इलाइट में 320 जीबी एचडीडी हार्डडिस्‍क दी गई है जिसके मुकाबले मैकबुक में 128 जीबी एसएसडी ड्राइव ज्‍यादा बेहतर तरीके से डेटा को रीड करती है। कुल मिलाकर एचपी की इलाइट बुक में दिए गए डॉक सिस्‍टम और ऑप्‍टिकल ड्राइव के फीचर मैकबुक एयर के मुकाबले इसे ज्‍यादा बेहतर बनाते है। भारतीय बाजार में एचपी इलाइटबुक 54,000 रूपए और एप्‍पल मैकबुक 62,000 की अनुमानित कीमत में सभी बड़े पीसी स्‍टोरों में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X