एचपी ने लांच किया नया थिन लैपटॉप

एचपी के डीएम4 में 6 जीबी की डीडीआर3 मैमोरी स्पेस के साथ 2.3 गीगा हर्ट का कोर आई5-2410 एम प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए 640 जीबी की हार्डडिस्क इनबिल्ड है। बिना चार्जिंग के 7 घंटे तक यूजर लगातार लैपटॉप में काम कर सकता है अन्य लैपटॉप के मुकाबले एचपी डीएम4 ज्यादा बैटरी बैकप प्रोवाइड करता है।
अगर आप कोई जरूरी डेटा अपने लैपटॉप में कोई जरूरी डेटा सेव करना चाहते है तो डीएम 4 में आपका डेटा पूरी तरह से सेव रहेगा। डीएम 4 में फिंगर प्रिंट रीडर ऑपशन दिया गया है जो केवल आपके द्वारा दिए गए फिंगर प्रिंट टच से ही ऑन होगा। लैपटॉप में इलेक्ट्रानिक मीडिया रीडर का खास फीचर दिया गया है जो कैमरे, एमपी3 प्लेयर और एसडी कार्ड से फास्ट डेटा ट्रांसफरिंग स्पीड प्रोवाइड करता है।
यूजर चाहें तो ब्लूटूथ की मदद से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इसके अलावा लैपटॉप में क्विक वेब की शार्ट बटन दी गई है जिससे आप अपनी जरूरी नेट साइटों को सर्च कर सकते हैं। कंपनी ने अपने नए लैपटॉप के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है जैसे ही इसकी कीमत के बारे में हमें कोई अपडेट मालूम पड़ता है हम आपको जरूर बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








