Home
Computer

एचपी ने लांच की नई अल्‍ट्राबुक

एचपी ने लांच की नई अल्‍ट्राबुक

दुनिया की सबसे बड़ी पीसी मैन्‍यूफैक्‍चर कंपनी एचपी ने भारतीय बाजार में नई इनवी अल्‍ट्राबुक 41,990 रुपए में लांच कर दी है। अभी तक भारत में एचपी की इनवी सीरीज नोटबुक 57,990 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्‍ध थी मगर नई अल्‍ट्राबु‍क की कीमत 41,990 रुपए है। 1.75 किलोग्राम की नई अल्‍ट्राबुक की चौड़ाईं 19.8 एमएम है जिसके किनारे में ब्‍लैक और रेड कलर की स्‍ट्रिप दी गई है।

एचपी की इनवी सीरीज में दो मॉडल उपलब्‍ध हैं पहला इनवी 4 और दूसरा इनवी6, दोनों मॉडलों में से इनवी 4 में 14 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। जबकि इनवी 6 में 15.6 इंच का डिस्‍पले मौजूद हैं। अल्‍ट्राबुक की सबसे खास बात है इसमें सॉलिड स्‍टेट एमसाटा हाड्रड्राइव दी गईं हैं, अल्‍ट्राबुक में लगीं बैटरी  8 से 9 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है।

देखें वीडियो: एचपी इनवी अल्‍ट्राबुक

अगर आप वीडियो एडीटिंग या फिर वीडियो क्रिएट करना चाहते हैं तो इसके लिए नई इनवी अल्‍ट्राबुक में ग्राफिक का ऑप्‍शन भी दिया गया है जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार ऐड कर सकते हैं।  वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर को एचडी एक्‍सपीरियंस मिलता है क्‍योंकि अल्‍ट्राबुक में हाईडेफिनेशन ट्रूविजन एचडी वेबकैम दिया गया है। कंपनी के अनुसार कुछ दिनों में नई अल्‍ट्राबुक एचपी स्‍टोर में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हो जाएगी।

एचपी की नई अल्‍ट्राबुक में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 15 इंच और 15.6 इंच का स्‍क्रीन ऑप्‍शन

  • एम साटा सॉलिड हार्डड्राइव

  • ट्रू एचडी वेब कैम

  • इंटल रेपिड स्‍टार्ट तकनीक

  • 8 से लेकर 9 घंटे का बैटरी बैकप

  • कीमत- 41,990 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X