Home
Computer

HP ने भारत में पेश किए अपने दो धांसू लैपटॉप, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता

भारत में HP ने दो नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इन दो नए लैपटॉप के नाम HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X है। इससे कंपनी की लैपटॉप की रेंज भारत में बढ़ गई है। बता दें इन दोनों लैपटॉप में Capilot+ की सुविधा दी गई और ये HP के पहले ऐसे लैपटॉप हैं, जिसमें ये सुविधा जोड़ी गई है।

इन दोनों लैपटॉप को कंपनी ने सिंगल कलर के साथ भारत के मार्केट में एंट्री दी है। इनमें Snapdragon X Elite प्रोसेसर दिया गया है। चलिए इन दोनों लैपटप की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

HP ने भारत में पेश किए अपने दो धांसू लैपटॉप, ये है खासियत

HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X की कीमत

HP EliteBook Ultra को कंपनी ने 1,69,934 रुपये की कीमत पर पेश किया है। वहीं इस लैपटॉप को एटमॉस्फेरिक ब्लू कलर में उतारा गया है। बात करें HP OmniBook X की कीमत की तो इसकी कीमत कंपनी ने 1,39,999 रुपये रखी है। इसे आप मेटियोर सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं। वहीं इन दोनों लैपटॉप को आप HP World Stores और HP Online Stores से खरीद सकेंगे।

दोनों लैपटॉप में मौजूद खासियत

HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X में HP का नया AI हेलिक्स लोगो दिया गया है। लैपटॉप का बॉडी कवर 50% रिसाइकिल एल्यूमीनियम से बना है। इसमें 100% स्टेबल सोर्स एलीमेंट को पैकेजिंग में शामिल किया गया है।

HP EliteBook Ultra में Wolf Pro Security Next Gen Antivirus (NGAV) मिल रहा है। यह खतरों से बचने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करता है। HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X में बिल्ट-इन HP AI कंपेनियन शामिल है। यह पर्सनलाइज्ड AI- असिस्टेंट का भी काम करता है।

इन दोनों लैपटॉप में एक नया पॉली कैमरा प्रो दिया गया है। इसकी मदद से स्पॉटलाइट, बैकग्राउंड ब्लर और रिप्लेस, ऑटो फ्रेमिंग किया जा सकता है। साथ ही यह डिवाइस को अच्छी बैटरी लाइफ देने में मदद करता है। इस डिवाइस का वजन 1.3KG है और यह एक बार चार्ज होने पर 26 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HP launches two of its amazing laptops in India, know the price, specifications and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X