Home
Computer

एचपी ने लांच किया नया मिनी लैपटॉप DM1 4000

एचपी ने लांच किया नया मिनी लैपटॉप DM1 4000

पीसी बाजार में छोटे लैपटॉप की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इसका सबसे बड़ा कारण है इन्‍हें कैरी करने में काफी आसानी होती है। इसके अलावा साइज में छोटे होने के कारण इनकी कीमत भी बड़े लैपटॉप के मुकाबले काफी कम होती है।

एचपी ने साइज में छोटे लैपटॉप की मांग को ध्‍यान में रखते हुए अपने बेड़े में एक और नया लैपटॉप शामिल किया है। एचपी पवेलियन सीरीज के DM1 4000 लैपटॉप का साइज जरूर छोटा है मगर कपंनी ने इसकी पावर से कोई समझौता नहीं किया है।

आइए एक नजर डालते है एचपी पवेलियन DM1 4000 में दिए गए फीचरों पर

  • इंटल HM65 चिपसेट

  • इंटल कोर आई 32367M 1.4-गीगा हर्ट प्रोसेसर

  • 4 जीबी रैम

  • 500 जीबी साटा हार्ड डिस्‍क ड्राइव, 5400 रेव्‍यूलूशन पर मिनट

  • 11.6 इंच की स्‍क्रीन

  • 1366 x 768 पिक्‍सल सपोर्ट

  • लिड एचपी ब्राइट डिस्‍प्‍ले

  • वीजीए पोर्ट

  • एचडीएमआई कनेक्‍टीविटी

  • ऑडियो इनपुट और आउटपुट

  • एचपी ट्रू वेब कैम विजन

  • वाईफाई

  • गीगा बिट इथरनेट लेन

  • इंटरनल स्‍पीकर

  • किंग्‍सटन माइक्रोसेवर लॉक क्‍ला‍क

  • 1.6 किलो भार

  • 21.5 cm x 29.2 cm x 3.2 cm (W x D x H)

लैपटॉप की सबसे खास बात है इसका साइज जो काफी कॉम्‍पैक्‍ट हैं। देखने में यह नेटबुक की तरह लगता है, डार्क ग्रे कलर के साथ एचपी DM1 4000 का लुक देखने में काफी आकर्षक लगता है। लैपटॉप के कीबोर्ड में दी गई बटनों के बीच अच्‍छा खासा स्‍पेस दिया गया है जिससे यूजर को टाइपिंग करने में काफी आसानी सहूलियत रहती है

अन्‍य लैपटॉप के मुकाबले एचपी के नए डिवाइस की स्‍क्रीन काफी छोटी है, अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो हो सकता है छोटी स्‍क्रीन की वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़े।लैपटॉप में पावर की बात करें तो डिवाइस में लगा सेकेंड जनरेशन इंटल प्रोसेसर की वजह से नेट सर्फिंग करते समय यूजर को स्‍मूद एक्‍पीरियंस मिलता है।एचपी ने अभी DM1 4000 लैपटॉप की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X