एचपी ने लांच किया पवेलियन सीरीज का नया लैपटॉप

एचपी की पवेलियन सीरीज के dv6 इंटरटेंमेंट लैपटॉप काफी पसंद किए जा रहें है कंपनी के अनुसार भारत में लोग कम कीमत के साथ अच्छी क्वलिटी का उत्पाद चाहते है जो हम प्रोवाइड करते है। इसी सीरीज के अंतर्गत एचपी ने dv6-6165tx नाम से नया लैपटॉप लांच किया है। जिसमें कोर i7-2670QM 2.2GHz प्रोसेसर इनबिल्ड है। प्रोसेसर में एमडी का ग्राफ्रिक कार्ड दिया गया है जो लैपटॉप में हाईडेफिनेशन वीडियो को स्मूदली रन करता करने में मद़द करता है। इसके अलावा एचपी पवेलियन dv6-6165tx में इंटल का 6MB L3 माइक्रो प्रोसेसर इनबिल्ड है जो लैपटॉप के प्रोसेसर को एक्ट्रा पावर प्रोवाइड करता है।
15.6 इंच की बड़ी लिड स्क्रीन और 750 जीबी की इनबिल्ड साटा हार्डडिस्क लैपटॉप को अन्य ब्रांड के मुकाबले ज्यादा बेहतर परफार्मेंस देती है। लैपटॉप में दिया गया मल्टी डीवीडी राइटर में डबल लेयर का सपोर्ट दिया गया है। अगर आपकों लैपटॉप से कि अन्य डिवाइस से कनेक्ट करना है तो dv6 में ब्लूटूथ, इथरनेट, वाईफाई, एचडीएमआई पोर्ट के अलावा मल्टी कार्ड रीडर को फीचर मौजूद है। जब लैपटॉप में इतने फीचर दिए गए है जो इसकी कीमत भी ज्यादा होगी। मगर ऐसा हीं है एचपी ने अपने नए लैपटॉप dv6-6165tx को 55,000 रूपए से लेकर 60,000 रूपए के आकर्षक दामों में लांच किया है। कम कीमत में उन्नत फीचरों की वजह है उम्मीद है भारत के लोगों को नए लैपटॉप पसंद आएंगे।
एचपी dv6-6165tx के फीचरों पर एक नजर
- कोर i7-2670QM 2.2 गीगाहर्ट का प्रोसेसर
- एएमडी रेडियॉन एचडी 6770एम ग्राफ्रिक कार्ड
- 16 जीबी डीडीआर 3 रैम
- 15.6 इंच एचपी डिस्प्ले
- 6 एमबी एल3 माइक्रोप्रोसेसर
- सुपर मल्टी डीवीडी राइटर
- 64 बिट का विडो 7 आपरेटिंग सिस्टम
- वाईफाई, लेन, कार्ड रीडर, 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ
- एचडीएमआई और वीजीए आउटपुट
- कीमत- 55,000 से लेकर 60,000 रूपए के बीच


Click it and Unblock the Notifications