शानदार लैपटॉप है एचपी का पवेलियन डीवी6 टी

बात करते है इसके तकनीकी पक्ष के बारे में नए डीवी6टी में 15.6 इंच की हाईडेफिनेशन लिड स्क्रीन दी गई है जिसकी पिक्सल क्वालिटी लाजवाब है। यूजर फ्रेंडली होने की वजह से डीवी6टी में 64 बिट का विंडो 7 होम प्रीमियम वर्जन आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। सेकेंड जेनेरेशन के इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर से डीवी6टी को दमदार पावर मिलती है।
टर्बो बूस्ट तकनीकी की वजह से लैपटॉप में सभी तरह की एप्लीकेशन आराम से रन करतीं है। हाई डेफिनेशन वीडियो और हाई ग्राफिक के लिए डीवी6टी में इंटल ग्राफिक 3000 सपोर्ट दिया गया है जिससे इस समय बाजार में आ रहे हाई ग्राफिक गेम भी इसमें खेले जा सकते हैं। डीवी6टी में डेटा स्टोरेज कैपेसिटी काफी अच्छी है, 2 डीआईएमएम स्लॉट की मदद से 8 जीबी मैमोरी स्पेस बढ़ा सकते हैं।
पवेलियन डीवी6टी में 640 जीबी की हार्ड ड्राइव दी गई है जो 5400 आरपीएम की स्पीड प्रोवाइड करती है। इसके अलावा कूल सेंस टेक्नालॉजी और सुरक्षा के लिए फिंगर प्रिंट रीडर दिया गया है, जब तक पवेलियन डीवी6टी में यूजर अपना फिंगर प्रिंट नहीं देगा वह ऑन नहीं होगा। मल्टीमीडिया फीचरों की बात करे तो पवेलियन डीवी6टी में गानें और मूवी देखते समय अच्छी साउंड क्वालिटी मिलती है।
लैपटॉप्ा में अगर कभी कोई तकनीकी गड़बड़ी आती है और आपका जरूरी डेटा उसमें सेव है तो परेशान मत हों नए पवेलियन डीवी6टी में स्मार्ट प्रोटेक्ट तकनीक दी गई है जिससे हार्ड ड्राइव में डेटा सेफ रहता है। 6 सेल की दमदार बैटरी से पवेलियन डीवी6टी 5.5 घंटे का पावर बैकप मिलता है। भारत में एचपी पवेलियन डीवी6टी 34,552 रूपए की आकर्षक कीमत में सभी एचपी और बड़े स्टोर में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications