ब्लूरे ड्राइव के साथ एचपी ने पेश किया नया लैपटॉप

साधारण ड्राइव की जगह एचपी पेवलियन dv6z में ब्लू रे रोम ड्राइव इनबिल्ड है जो ज्यादा बेहतर क्वालिटी की पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड करती है। अगर आप चाहें तो हाई रेज्यूलूशन के साथ डीवीडी राइट भी कर सकते हैं। एचपी के उत्पादों में परफार्मेंस और क्वालिटी का खास ख्याल रखा जाता है। अच्छी परफार्मेंस के लिए एचपी dv6z में एमडी का क्वॉड कोर ए 6-3400 से 3530 एम एसेलरेशन प्रोसेसर इनबिल्ड है। 6 जीबी की डीडीआर 3 रैम की वजह से लैपटॉप में बड़ी एप्लीकेशन भी बड़ी तेजी से रन करती हैं।
इसके अलावा dv6z में प्रोटेक्ट स्मार्ट तकनीक दी गई है जो आपके लैपटॉप को प्रोटेक्ट करके रखती है। लैपटॉप में सुरक्षा फीचरों का भी खास ध्यान रखा गया है, फिंगर प्रिंट रीडर की मदद से केवल यूजर ही लैपटॉप को एक्सेस कर सकता है। लैपटॉप में कनेक्टीविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे शानदार ऑप्शन मौजूद है। कंपनी dv6z में 5 प्री लोडेड फ्री गेम के साथ 60 दिनों का फ्री एंटीवॉयरस दे रही है। जानकारी के अनुसार एचपी ने dv6z की अनुमानित कीमत 40,000 रूपए रखी है।
एचपी dv6z के फीचरों पर एक नजर
- एएमडी लियॉनों तकनीक
- 15.6 इंच का स्क्रीन साइज
- लिड डिस्प्ले
- एएमडी का क्वॉड कोर A6-3400 प्रोसेसर
- 6 जीबी डीडीआर3 रैम
- ब्लूटूथ, वाईफाई
- फिंगर प्रिंट रीडर
- 60 दिनों का फ्री एंटी वॉयरस
- ब्लूरे रोम ड्राइव
- डीवीडी बर्नर
- वेब कैम
- कीमत- 40,000


Click it and Unblock the Notifications








