लैपटॉप के बाद एचपी ने लांच किया नया डेस्कटॉप

एचपी p7-1030 में फ्री डॉस आपरेटिंग सिस्टम के साथ इंटल का कोर आई5-2310 एम प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9 गीगा हर्ट की पावर प्रोवाइड करता है। डेस्कटॉप में 4जीबी डीआईएमएम और 8 जीबी दो हार्डड्राइव अटैच करने की सुविधा दी गई है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार बढ़ा सकते हैं। जो डेस्कटॉप की कीमत के हिसाब से अच्छा फीचर है।
एचपी के पवेलियन p7-1030 में 64 बिट का विडों 7 होम प्रीमियम आपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल है जिसे हर कोई प्रयोग कर सकता है। इसके अलावा एचपी के नए पीसी में काफी फास्ट स्पीड में सॉफ्टवेयर अनइंस्टाल कर सकते है इससे न केवल आप के पीसी की परफार्मेंस बढ़ेगी बल्कि पीसी का हार्डड्राइव स्पेस भी बढ़ेगा। कंपनी ने बाजार में एचपी पवेलियन p7-1030 को 25,000 से लेकर 30,000 रूपए के बीच लांच किया है, कीमत के हिसाब से p7-1030 थोड़ा महंगा जरूर है मगर इसकी परफार्मेंस बाजार में मौजूद अन्य डेस्कटॉप के मुकाबले काफी अच्छी है।
एचपी पवेलियन p7-1030 के फीचरों पर एक नजर
- फ्री डॉस आपरेटिंग सिस्टम
- इंटल कोर आई 5-2310 एम प्रोसेसर
- इंटल H67 चिपसेट
- 2 जीबी 1333 मेगाहर्ट डीडीआर3 मैमोरी
- 4 आईएमएम मैमोरी स्लॉट
- 1.5 टीबी साटा 3जी हार्ड ड्राइव
- सूपर मल्टी डीवीडी बर्नर
- एएमडी रेडियॉन एचडी 6450 ग्राफ्रिक कार्ड
- 6 यूएसबी पोर्ट
- 15 इन वन मैमोरी कार्ड रीडर
- 9.6 किलो भार


Click it and Unblock the Notifications








