23,500 रुपए में ले आइए एचपी का नया बजट लैपटॉप
दुनिया की सबसे बड़ी पीसी कंपनी एचपी अपने हाईकंफ्रीगेशन लैपटॉप के लिए जानी जाती है। मगर एचपी के खेमें कुछ बजट फ्रेंडली लैपटॉप भी मौजूद हैं। उन्हीं में से एक लैपटॉप है एचपी पैवेलियन डीएम1-3210 एयू जो बाजार में 23,500 रुपए में उपलब्ध है। मगर इसकी कम कीमत की वजह से इसमें दिए गए फीचरों को कम नहीं किया गया है।
लैपटॉप में 11.6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो ट्रैवलिंग के हिसाब से बेहतर है। लैपटॉप में 3 जीबी की रैम दी गई है जिसे यूजर 8 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकता है। इसके अलावा एचपी के नए लैपटॉप में विंडो 7 प्रीमियम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
लैपटॉप को पॉवर देने के लिए डिवाइस में 1.60 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो फास्ट नेट सर्फिंग प्रोवाइड करता है। अगर आप सोशल नेटवर्किंग साइट में दिन भर वक्त गुजारते हैं तो चिंता मत करिए क्योंकि एचपी पैवेलियन डीएम1-3210 एयू में 6 सेल लीथियम बैटरी लगी हुई है जो 9 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। एचपी पैवेलियन डीएम1-3210 एयू बाजार में 23,500 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है।
एचपी पैवेलियन डीएम1-3210 एयू में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 11.6 इंच लिड बैकलिड स्क्रीन साइज
- विंडो 7 ओएस
- एमडी ड्युल कोर E-350
- 3जीबी डीडीआर3 रैम
- 320 जीबी हार्ड डिस्क
- एएमडी रेडियॉन एचडी 6310 ग्राफिक कार्ड
- 6 सेल लीथियम बैटरी
- 9.5 घंटे का बैटरी बैकप
- कीमत- 23,500 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








