एचपी ने पेश किया एंड्राएड टैब के लिए नया टचपैड पोर्ट

एचपी ने अल्फा वर्जन के नए पोर्ट को अपने टैब में डालने के पहले कई तरह के टेस्ट किए है जो पूरी तरह से कामयाब रहें। सीएम 7 पोर्ट की वजह से एचपी टच पैड की वीडियो और पिक्चर क्वालिटी में काफी बदलाव देखने को मिला। यहां तक पैड की ऑडियो क्वालिटी भी काफी शानदार हो गई है। सीएम7 एंड्राएड पोर्ट के बाद एचपी टच पैड की स्क्रीन में जीपीयू एसलरेशन तकनीक सर्पोट करने लगी है।
इसके अलावा प्राक्सीमिटी और एसलोमीटर जैसे अन्य सेंसरों इस पोर्ट से कोई भी नकारात्मक असर देखने को नहीं मिला। पैड में दिए गए कैमरा और सांउड क्वालिटी भी पहले जैसी ही काम करती है। पोर्ट की मदद से पैड में वाईफाई और ब्लटूथ कर परफार्मेंस भी फास्ट हो गई सुनने में आ रहा है सीएम 7 पोर्ट 3डी गेम के साथ 720 पिक्सल सपोर्ट के साथ वीडियो रिकार्ड करता है। एचपी टच पैड में सीएम 7 पोर्ट की कीमत का खुलासा कंपनी ने फिलहाल नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








