एचपी ने बाजार में उतारी अपनी नई रेंज

एचपी की इलाइट बुक 2560 पी में 12.5 इंच की स्क्रीन साइज दी गई है। जिसमें हाई डेफिनेशन पिक्चर क्वालिटी मिलती है साथ्ा में ग्राफिक्स, मूवी और वीडियो गेम का मजा भी दुगना हो जाता है। हाई परफार्मेंस के साथ इस नोटबुक का भार केवल 1.63 किलो है जिससे लाने और ले जाने में इसको काफी आसानी होगी। इसमें लगे वोल्टेज प्रोसेसर की वजह से ये पावर भी काफी कम खर्च करता है।
एचपी प्रोबुक 5330 पहली बिजनेस क्लास नोटबुक है जिसमें बीट ऑडियो दिया गया है जो एचपी और डा ड्रीक के ज्वाइंट वेंचर से बनाया गया है। इस फीचर के द्वारा म्यूजिक सुनने का बेहतर आभास होगा।एचपी 2560 पी में डॉकिंग स्टेशन का आप्शन भी दिया गया है जिसमें कनेक्टीविटी के लिए यूएसबी पोर्ट, वीजीए पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट के अलावा ई साटा पोर्ट भी दिया गया है। एचपी प्रोबुक 5330 एम और एचपी इलाइट की बाजार में कीमत 40000 रूपए से लेकर 80000 रूपए तक है। हेवलेट पैकार्ड ने डॉकिंग स्टेशन की कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








