Home
Computer

शानदार फीचरों से लेस है एचपी का टचस्‍मार्ट 610

By Super

कम्‍प्‍यूटर बाजार में अपनी अलग पहचान बना चुकी हेवलेट पैकार्ड ने बाजार की मांग के मुताबिक अपने प्रोडेक्‍ट में फेरबदल करती रहती है। इसी तर्ज पर हेवलेट पैकार्ड ने एचपी टच र्स्‍माट 610 पीसी को बाजार में उतारा है। इस पीसी में कंपनी ने सभी फीचरों को ध्‍यान में रखा है। नए पीसी में विंडो 7 का जेन्‍यून होम 64 का प्रीमीयम आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो इंटल कोर आई-5 650 को सर्पोट करता है साथ ही हाई इंटरनेशनल स्‍टेंर्डड परफार्मेंस के लिए 3.2 ghz प्रोसेसर भी इनबिल्‍ड है । हेवलेट पैकार्ड के पीसी 610 में जो खास बात है वह है इसका टच स्‍मार्ट डिसप्‍ले जहां पर आप रोटेट, फलिक और ड्रैग के अलावा टचिंग के कई फीचर को मल्‍टीटच फैसलिटी के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

एचपी 610 में 23 इंच का टच स्‍‍क्रीन एलसीडी डिसप्‍ले दिया गया है। साथ में और कई फीचर भी दिए गए है जो इसे कंप्‍लीट पीसी की क्ष्रेणी में रखते हैं। टीवी ट्यूनर के साथ आप अपने पीसी में टीवी प्रोग्राम का मजा भी ले सकते हैं साथ ही पीसी 610 में रिमोट और माइक्रोफोन इनबिल्‍ड वीजीए वेब कैमरे भी दिया गया है। बेसिक एमएस आफिस में आप अपने डाक्‍यूमेंट और अन्‍य कामों को कर सकते हैं साथ ही टच स्‍मार्ट एप्‍लीकेशन सेंटर की मदद से सोशल नेटर्वकिंग साइट को एड कर उनका मजा भी ले सकते है। एचपी 610 में 60 दिनों का सेमेंटिक नॉर्टन इंटरनेट सिक्‍योरिटी 2010 का पैक भी दिया जा रहा है जिससे आप बेफ्रिक होकर इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं।

शानदार फीचरों से लेस है एचपी का टचस्‍मार्ट 610

एचपी लिंक अप, एचपी म्‍यूजिक सेंटर जैसे कई अन्‍य फीचर भी एचपी 610 में दिए गए हैं जो बढिया म्‍युजिक के साथ गेमिंग का भी मजा देते हें। बढि़या ग्राफिक सर्पोट के साथ वीडियो सर्पोट के भी कई आप्‍शन एचपी 610 पीसी में दिए गए है जो इसे कम्‍पलीट पीसी बनाते हैं। बाजार में एचपी टचर्स्‍माट 610 की 74,150 रूपए है। कंपनी की कोशिश है कि वह अपने सभी तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सके।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X