Home
Computer

एचटीसी जल्‍द ला रहा है जेट स्‍ट्रीम टैबलेट

By Super
एचटीसी जल्‍द ला रहा है जेट स्‍ट्रीम टैबलेट
स्‍मार्ट फोन की दिग्‍गज कंपनी एचटीसी टैबलेट बाजार में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने के बाद जल्‍द दूसरा टैबलेट लांच करने वाली है इससे पहले एचटीसी ने फ्लायर के नाम से टैबलेट लांच किया था। एचटीसी के जेट स्‍ट्रीम में शानदार फीचरों के अलावा अच्‍छी तकनीकी का प्रयोग किया है। अपने पिछले टैब फ्लायर से कंपनी को अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है एक कदम आगे बढ़ाते हुए एचटीसी के जेट स्‍ट्रीम में 10 इंच की एचटीसी पूकीनी स्‍क्रीन दी गई है जो 1280 X 768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन के साथ क्रिस्‍ट्रल क्लियर पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड कराती है।

जेट स्‍ट्रीम में मल्‍टीटच और लाइट सेंसर की वजह से स्‍क्रीन की टच क्‍वालिटी काफी शानदार है। एंड्राएड के अब तक के सबसे उन्‍नत वर्जन 3.1 से लैस्‍ा जेट स्‍ट्रीम में 1500 मेगाहर्ट क्‍लॉक स्‍पीड का ड्यूलकोर स्‍नैप ड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। मैमारी के मामले में जेट स्‍ट्रीम सभी टैबलेट को पीछे छोड़ देता है 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी स्‍पेस के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड, माइक्रो एसडीएच कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी मैमारी और एक्‍पेंड कर सकते हैं।

इंटरनेट कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन के लिए जेट स्‍ट्रीम में वाईफाई, ब्‍लूटूथ के अलावा एक्‍टर्नल यूएसबी पोर्ट दिया गया है। 8 मेगापिक्‍सल के रियर कैमरे के साथ 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें वीडियो चैटिंग के साथ ऑटो फोकस और लिड फ्लैश लाइट से कैमरे के द्वारा खींची गई तस्‍वीर और वीडियों की क्‍वालिटी काफी अच्‍छी मिलती है।

जेट स्‍ट्रीम में गाने और मूवी को आप अरेंज भी कर सकते है जिससे उन्‍हें ढूड़ने में कोई दिक्‍क्‍त नहीं होती है। अन्‍य फीचरो में गूगल टॉक, ईमेल, टेक्‍ट इनपुट और इंस्‍टेंट मैसेजिंग जैसे कई ऑप्‍शन मौजूद है। उम्‍मीद की जा रही है कि एचटीसी का नया टैब 31,500 रूपए में सितंबर के आखिरी तक भारत में लांच कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X