एचटीसी नए साल में लांच करेगा एनवीडिया टैबलेट क्वाट्ररो

एचटीसी अपने टैब को लेकर एक बार फिर चर्चा का विष्य बना हुआ है। खबरे मिल रहीं है एचटीसी फरवरी 2012 तक एनवीडिया से लैस एक नया क्वाट्ररो टैबलेट लांच करने वाला है। एचटीसी क्वाटरो में 10.1 इंच स्क्रीन के साथ 1280 x 768 रेज्यूलूशन का सपोर्ट दिया गया है जिसकी वजह से हाई डेफिनेशन वीडियो और और गेम खेलने का अलग अनुभव यूजर को मिलेगा।
एचटीसी के नए टैबलेट में 2 कैमरा दिए गए है जिसमें से 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जो हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग के साथ फोटो कैपचरिंग भी करता है और दूसरा 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा जिसकी मदद से यूजर अपने दोस्तों से वीडियो चैटिंग कर सकता है। टैब के फ्रंट में दिया गया कैमरा 720 पिक्सल क्वालिटी से वीडियो रिर्काडिंग करता है, इससे वीडियो की क्वलिटी इतनी अच्छी होती है इसके आप बड़ी स्क्रीन में भी आराम से देख सकते हैं।
एचटीसी क्वाट्ररो में एनवीडिया प्रोसेसर के साथ AP30 टैगरा 3 प्रोसेसर और 1 जीबी की रैम दी गई है, टैबलेट में दी गई 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी की वजह से यह अन्य टैब से मैमोरी स्पेस के मामले में ज्यादा बेहतर है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से आप चाहें तो मैमोरी स्पेस को और बढ़ा सकते हैं। टैब में हो सकता है एंड्राएड का अब तक का सबसे लेटेसट वर्जन 4.0 दिया गया हो हालाकि इस बात की अभी पुष्टी नहीं हो पाई है। बाजार में सभी को उम्मीद है कि एचटीसी अपने नए टैब को आकर्षक कीमत में लांच करेगी।
एचटीसी क्वाट्ररो के फीचरों पर एक नजर
- 10.1 इंच स्क्रीन
- 1280 x 768 स्क्रीन रेज्यूलूश्ान
- 2 मेगापिक्सल कैमरा
- 1.3 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा
- 720 पिक्सल वीडियो रिकार्डिंग क्वलिटी
- AP30 टैगरा 3 प्रोसेसर
- 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी
- वाईफाई
- 4.0 वर्जन ब्लूटूथ


Click it and Unblock the Notifications