लॉन्च हुआ Huawei Vision Smart Screen 4, AI के साथ और भी मिलेंगे कई फीचर
Huawei ने अपनी नई लेटेस्ट टीवी Huawei Vision Smart Screen 4 को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को पिछले साल लॉन्च किए गए Huawei Smart Screen 4K का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है। इस टीवी को कंपनी ने 3 अलग-अलग साइज में पेश किया है और इसमें एक बेहतर AI बेस्ड हाई-डेफिनेशन कैमरा भी दिया गया है।
बता दें कि कंपनी की यह नई टीवी चीनी मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो चुकी है। वहीं लॉन्चिंग के बाद इस टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी सामने आई है।

Huawei Vision Smart Screen 4 की कीमत
Huawei Vision Smart Screen 4 के तीनों साइज की कीमत का भी लॉन्च के साथ खुलासा हुआ है। इस टीवी के 65 इंच मॉडल की कीमत लगभग 57,689 रुपये, 75 इंच मॉडल की कीमत 75,054 रुपये और 86 इंच मॉडल की कीमत लगभग 1,03,941 रुपये रखी गई है।
Huawei Vision Smart Screen 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस टीवी में 1.5 मिमी अल्ट्रा-नेरो बेजल, 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और वाइड फील्ड व्यू दिया गया है। यह वन पीस मेटल बॉडी डिजाइन से लैस है। साथ ही यह हाई पॉवर स्टील प्लेट मटैरियल से तैयार किया गया है। यह टीवी 4K पैनल 2304 इंटेलीजेंट लाइट कंट्रोल पार्टिशन के साथ आता है और रियल टाइम इमेज से जुड़ी विशेषताओं का विश्लेषण भी कर सकता है। इस टीवी में ब्राइटनेस को भी अपने अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं यह टीवी HarmonyOS 4.2 पर चलता है।
इस टीवी में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ ही इसमें हाई परफोर्मेंस के लिए AI विजन चिप भी दिया गया है, जो कि 4K 120 FPS डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। यह चिप AI बेस्ड प्रोसेसिंग करने के लिए 1.6TNPU का दावा करता है। इस मॉडल को कंपनी ने अपने पिछले वाले मॉडल के मुकाबले बूट-अप को तेज किया है।
इसके अलावा यह चिप सुपर रिजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है, जिसकी वजह से कंटेंट को सुधारने में मदद मिलेगी। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 x HDMI 2.1 इंटरफेस दिया जा रहा है, जो कि 4K 120 हर्ट्ज सिग्नल इनपुट, ईएआरसी ऑडियो एन्हांसमेंट, 3-वे 48 जीबीपीएस बैंडबिड्थ और वीआरआर अवं एएलएस को भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूजर्स को अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन कंसोल गेम का मजा लेने आसानी होगी। पैनल गैम्स के लिए यह टीवी 240 हर्ट्ज हाई रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








