आईबेरी ने शुरु की15,990 रुपए के आक्सस कोर एक्स2 और एक्स 4 टैबलेट की प्री बुकिंग

चेन्नई बेस्ड टैबलेट मैन्यूफैक्ची कंपनी आईबेरी ने 2013 में भारतीय बाजार में अपनी रफ्तार को और तेज करने के लिए दो नए टैबलेट लांच करने की घोषणा की हैं। कंपनी ने दोनों टैबलेट की प्री बुकिंग भी शुरु कर दी है। आईबेरी के नए टैबलेट आक्सस कोर एक्स 2 3जी और आक्स कोर एक्स 4 3जी का कंपनी की वेबसाइट से 10,990 और 15,990 रुपए में प्री बुक करा सकते हैं।
आकार: आक्सस एक्स 2 3जी का साइज 197.5 x 123 x 9.6 एमएम और भार 312 ग्राम है जिसके मुकाबले आक्सस कोर एक्स 4 3जी का साइज 246 x 197 x 11 एमएम और भार 612 ग्राम है।
डिस्प्ले: आक्सस कोर एक्स 2 में 7 इंच की आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो 1280 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। आक्सस एक्स 4 में 9.7 इंच की आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो 1024 x 768 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: जैसा की नाम से ही आप जान जाएंगे एक्स 2 में 1.6 गीगाहर्ट का ड्युल कोर एआरएम कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर दिया गया है जबकि एक्स 4 में 1.6 गीगाहर्ट का क्वॉडकोर एआरएम प्रोसेसर लगा हुआ है जिसमें एक्सनॉस 4412 चिपसेट इनबिल्ड है।
कैमरा: दोनों टैबलेटों में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इनबिल्ड है अगर आप वीडियो कॉलिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
स्टोरेज: एक्स 2 में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 2जी रैम इनबिल्ड है। एक्स 4 में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और 1 जीबी की रेंम दी गई है दोनों टैबलेटों में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट मौजूद है जिससे आप मैमोरी एक्पेंड भी कर सकते हैं।
कनेक्टीविटी: दोनों टैबलेट डिवाइसों में सिम स्लॉट सपोर्ट मौजूद है साथ में 3जी और वॉयस कॉलिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा यूजर वाईफाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई और माइक्रोयूएसबी 2.0 की मदद से टैबलेट दूसरी डिवाइसेस से कनेक्ट कर सकता है।
कीमत: आईबेरी ने दोनों टैबलेट की प्री बुकिंग शुरु कर दी है। दोनों टैबलेट की कीमत अलग अलग है आईबेरी एक्स एक्स 2 और एक्स 4 को यूजर 10,990 रुपए और 15,990 रुपए में प्रीबुक कर सकता है।
पढ़ें: बिना इंटरनेट लैपटॉप में कैसे देखें फ्री टीवी


Click it and Unblock the Notifications








