कम कीमत में चाहते हैं बेहतरीन स्मार्ट टीवी, तो Redmi Smart Fire TV 4K है ना
Redmi ने हाल ही में भारत में Smart Fire TV 4K सीरीज में दो नए मॉडल पेश किए हैं। ऐसे में अगर आप भी कम बजट में स्मार्ट टीवी खरदीने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
Redmi Smart Fire TV 4K में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स को जोड़ा है, जिससे इसका एक्सपीरियंस शानदार हो जाएगा। इस स्मार्ट टीवी को आप दो साइज 43 इंच और 55 इंच में खरीद सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिर आपको ये स्मार्ट टीवी क्यों खरीदना चाहिए?

Redmi Smart Fire TV 4K के फीचर्स
ये टीवी बेजल लेस डिजाइन के साथ आती है और इसकी डिस्प्ले 4K HDR सपोर्ट करती है, जिसकी वजह से यूजर्स को इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी ने अपनी इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में विविड कलर, MEMC टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स जोड़े हैं। रेडमी के Smart Fire TV 4K में डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है, जो कि 60 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
कंपनी ने इसके 43 इंच वाले मॉडल में 24 वॉट के स्पीकर्स दिए हैं, जबकि 55 इंच वाला मॉडल 30 वॉट के स्पीकर्स के साथ आथा है। इसमें ऑडियो के लिए डॉल्बी ऑडियो, DTH-HD और DTH वर्चुअल X, 3D साउंड इफेक्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए आपको ब्लूटूथ V5.0, डुअल बैंड वाई-फाई, HDMI 2.1 पोर्ट, USB पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कंपनी ने अपनी इस स्मार्ट टीवी को 64 बिट क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ उतारा है, जिसमें 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट शामिल है। आप इस टीवी में Amazon Fire TV OS 7 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ऐप स्टोर पर 12 हजार से ज्यादा ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में Alexa वॉयस फीचर वाला रिमोट भी मिल रहा है।
Redmi Smart Fire TV 4K की कीमत
बता दें कि Redmi Smart Fire TV 4K दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 55 इंच में आता है। इसके 43 इंच मॉडल की कीमत 24,999 रुपये और 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 34,999 रुपये हैं।


Click it and Unblock the Notifications








