Infinix लाया शानदार स्मार्ट टीवी, कम कीमत के साथ मिल रही गजब की साउंड क्वालिटी
Infinix ने अपना एक नया स्मार्ट टीवी Infinix 32Y1 Plus लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह टीवी आपके देखने और सुनने के एक्सपीरियंस को दोगुना कर देगा। 32Y1 Plus टीवी में नई टेक्नोलॉजी वाली बेहतरीन स्क्रीन और शानदार साउंड क्वालिटी दी गई है।
Infinix 32Y1 Plus की खासियत
Infinix 32Y1 Plus की सबसे खास बात यह है कि इसमें शानदार LED स्क्रीन दी गई है। इस स्क्रीन की मदद से तस्वीरें ना केवल रियल नजर आती है, बल्कि इनके कलर भी बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव दिखते हैं। इस टीवी की स्क्रीन एचडी क्वालिटी को सपोर्ट करती है और इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स तक जाती है। इसका मतलब यह हुआ है कि कम रोशनी होने के बाद भी आप इस टीवी में आसानी से क्लियर इमेजेस देखने में सक्षम होंगे।

Infinix 32Y1 Plus में दी गई बेहतरीन साउंड क्वालिटी
Infinix 32Y1 Plus स्मार्ट टीवी की साउंड क्वालिटी लाजवाब है। इसमें 16 वॉट तक का साउंड आउटपुट देने वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो कि डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। जब भी इस स्मार्ट टीवी में कोई मूवी देखेंगे, गाना सुनेंगे या गेम खेलेंगे तो आपको चारो ओर से आवाज सुनाई देगी। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार साउंड मोड्स का चयन भी कर सकते हैं।
Infinix 32Y1 Plus स्मार्ट टीवी का रिमोट भी है मजेदार
इस स्मार्ट टीवी के साथ आने वाला रिमोट कंट्रोल भी इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। इसको कम बटन के साथ पेश किया गया है, ताकि यूजर्स को किसी प्रकार का कन्फ्यूजन ना हो। इस रिमोट में कुछ बटन जैसे- Jio Cinema, Hotstar, Prime Video और YouTube सीधे खोलने के लिए दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में HDMI पोर्ट हैं, जिनमें से एक HDMI ARC सपोर्ट करता है, यानी आप इससे साउंडबार भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें दो यूएसबी पोर्ट, एक LAN कनेक्शन और एक हेडफोन जैक भी शामिल है। साथ ही ये Miracast सपोर्ट करता है, जिससे आप अपने फोन या लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी पर वायरलेस तरीके से दिखा सकते हैं।
Infinix 32Y1 Plus स्मार्ट टीवी में मौजूद प्रोसेसर
इसमें चार कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया गया है, ताकि आप बिना किसी समस्या के टीवी को चला सकें। यह टीवी आपको किसी भी ऐप्स को चलाने या मूवी देखते समय स्लो स्पीड या फ्रीज होने जैसी समस्या नहीं देगा।
Infinix 32Y1 Plus स्मार्ट टीवी की उपलब्धता
Infinix 32Y1 Plus स्मार्ट टीवी को आप 24 जून से Flipkart से मात्र 9,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







