Home
Computer

शानदार फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में पेश हुआ Infinix GT Book लैपटॉप, यहां जानें फुल डिटेल्स

Infinix ने अपने कस्टमर्स के लिए Infinix GT Book लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को भारत में पेश किया गया है। कंपनी ने इस लैपटॉप में कई खास फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें RGB लाइटिंग के साथ-साथ RGB की-बोर्ड और साइबर मेचा डिजाइन की सुविधा शामिल है।

लैपटॉप को 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ जोड़ा गया है। यहां हम इस लैपटॉप के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

भारतीय मार्केट में पेश हुआ Infinix GT Book लैपटॉप

Infinix GT Book लैपटॉप के फीचर्स

बता दें कि Infinix GT Book लैपटॉप में 16 इंच फुल HD+ (1,920 x 1,200) एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 300nits तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस गेमिंग लैपटॉप में 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर दिए गए है, जिसे Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ जोड़ा गया है।

इस लैपटॉप को 32Gb तक LPDDR5x रैम और 1TB PCle 4.0 SSD स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि विंडों 11 पर रन करता है। इसमें 3 ग्राफिक्स पावर मोड-डेडिकेटेड GPU, डायनेमिक और इंटीग्रेटेड GPU के ऑप्शन्स के साथ डेडिकेटेड गेम मोड शामिल है, जिसे एमएक्स स्विच सेटिंग्स के माध्यम से एक्ससे किया जा सकता है।

Infinix GT Book में 70 वॉट की बैटरी दी गई है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह गेमिंग लैपटॉप ढाई घंटे के अंदर फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ भी देगा। बता दें कि कंपनी अपने इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी का सपोर्ट दे रही है।

Infinix GT Book की कीमत

भारत में इस लैपटॉप के 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 सीपीयू और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU की कीमत 59,990 रुपये से शुरू होती है। Nvidia GeForce RTX 4060 GPU वेरिएंट के 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i9 की कीमत 99,990 रुपये है। इसके अलावा कंपनी अपने इस लैपटॉप के साथ लिमिटेड समय के लिए फ्री में गेमिंग किट भी पेश कर रही है।

Infinix GT Book के कलर ऑप्शन

Infinix GT Book को आप दो कलर ऑप्शन मेचा सिल्वर और मेचा ग्रे में खरीद सकेंगे। वहीं ग्राहकों के लिए यह लैपटॉप 27 मई से Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix GT Book laptop launched in Indian market with great features, know full details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X