Home
Computer

Infinix ने मार्केट में पेश किया दमदार लैपटॉप, AI फीचर वाला ये लैपटॉप हीटिंग की समस्या से रखेगा दूर

Infinix ने अपने अब तक के सबसे लेटेस्ट और सबसे दमदार लैपटॉप Zero Book Ultra AI PC को पेश कर दिया है। बता दें कि ये लैपटॉप AI कैपिसटी से लैस पहला लैपटॉप है, जो कि 59,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

कंपनी ने इस लैपटॉप को इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है, जो कि खास तौर पर AI और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Infinix इस लैपटॉप के साथ भविष्य में सामने आने वाली जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

Infinix ने पेश किया दमदार लैपटॉप Infinix Zero Book Ultra AI PC

Infinix Zero Book Ultra AI PC की कीमत

कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को 3 अलग ऑप्शन में पेश किया है। इसके पहले मॉडल Ultra 5 के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,990 रुपये है। वहीं दूसरा मॉडल Ultra 7 आपको 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ मिलेगा, जिसकी कीमत 69,990 रुपये रखी गई है।

अब बात करते हैं तीसरे मॉडल यानी Ultra 9 की ये सबसे दमदार मॉडल है, जिसमें आपको 32GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा और इसकी कीमत 84,990 रुपये है। ये तीनों ही मॉडल्स को ग्राहक 10 जुलाई 2024 से Flipkart से खरीद सकेंगे।

Infinix Zero Book Ultra AI PC की खासियत

Infinix Zero Book Ultra AI PC की खास बात इसमें मौजूद प्रोसेसर है। ये प्रोसेसर Intel के Core Ultra Processor है, जो कि खासतौर पर Artificial Intelligence (AI) के इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है।

इस प्रोसेसर में अलग से Neural Processing Unit (NPU) भी दिया गया है। ये NPU से मिलकर CPU और GPU के साथ काम करते हैं और बाकी प्रोसेसर की तुलना में 70 फीसदी तेज एआई परफॉर्मेंस देते हैं। अगर हम बात करें Infinix Zero Book Ultra 9 मॉडल की तो इसमें मौजूद प्रोसेसर और भी दमदार है।

Infinix Zero Book Ultra 9 AI PC में 16 Core Intel दिया गया है, जिनमें से हाई-परफॉर्मेंस कोर है, 8 रेगुलर कोर हैं और 2 कम पावर वाले कोर हैं। ये सारे कोर मिलकर लैपटॉप की स्पीड और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाते हैं।

Infinix Zero Book Ultra AI PC का स्टोरेज

ये लैपटॉप काफी फास्ट स्टोरेज के साथ आते हैं। इस लैपटॉप के स्टोरेज को 1TB तक एक्सटेंड भी किया जा सकता है। इसमें 32GB तक की रैम भी मिल रही है। यानी की ये मिलकर आपके लैपटॉप की स्पीड को बढ़ाने के साथ ही काम को स्मूथ बनाने में मदद करेंगे।

अगर आप इन लैपटॉप का गेम खेलने में इस्तेमाल करते हैं या फिर किसी मुश्किल टास्क को करने जा रहे हैं, तो भी यह लैपटॉप आपको हीट नहीं देगा। क्योंकि इसमें खास ICE Storm Dual Fan Cooling System जोड़ा गया है, जो कि आपके लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। इसमें बहुत पतले और पावरफुल फैन लगे हैं, जो लैपटॉप को गर्मी से बचाकर ठंडा रखने में मदद करते हैं।

AI फीचर्स से भी लैस है लैपटॉप

Infinix Zero Book Ultra AI PC में वीडियो कॉलिंग के लिए खास AI ब्यूटी कैमरा भी जोड़ा गया है, जो कि आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को नई दिशा देगा। इन सब के अलावा इसमें 4 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी दिया गया है, जिसकी वजह से आपको बेहतरीन आवाज मिलेगी।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Infinix Zero Book Ultra AI PC में लेटेस्ट Wi-Fi 6E और Blutooth 5.2 दिया गया है। इसके अलावा ये लैपटॉप आपके Android फोन को विडोंज से कनेक्ट करने में मदद करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix introduced a powerful laptop in the market, this laptop with AI feature will keep you away from heating problems
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X