अपना नया AI PC लॉन्च करने की तैयारी में Infinix, यहां जानें डेट और फीचर्स
टेक कंपनी Infinix भारत में अपना नया AI PC लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे कंपनी ने Zero Book Ultra नाम दिया है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। बता दें कि बहुत जल्द यह मार्केट में उपलब्ध होने वाला है।
कंपनी का कहना है कि उसका यह अपकमिंग लैपटॉप जनरेटिव Artificial intelligence (AI) कैपिसिटी और Intel AI बूस्ट टेक्लोनॉजी से लैस होगा, जो देश में AI PC की बढ़ती मांगों को पूरा करने मदद करेगा।

कब होगा Infinix Zero Book Ultra लॉन्च
कंपनी का कहना है कि वह Infinix Zero Book Ultra AI PC को 27 जून 2024 को भारत के बाजार में प्रवेश देने जा रही है। कंपनी ने इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स को जोड़ा है। चलिए Infinix Zero Book Ultra की खासियत पर एक नजर डाल लेते हैं।
डिस्प्ले: इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 100% sRGB कलर गैमट कवरेज दिया गया है। साथ ही इस लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर मिलेगा, जो कि इंटेल मेट्योर लेक पर बेस्ड होगा। क्विक परफॉर्मेंस देने के लिए Infinix Zero Book Ultra में AI बूस्ट नामक बिल्ट-इन न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) भी जोड़ी जाएगी।
स्टोरेज: Infinix Zero Book Ultra में 32GB DDR5 रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। Infinix का ये भी कहना है कि इसमें एक ओवरबूट स्विच भी होगा, जो कि अत्यधिक मांग वाले कार्यों को संभालने के लिए थोड़े समय के लिए लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बढ़ा देगा।
साउंड क्वालिटी: इसमें क्लियर ऑडियो के लिए DTS साउंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Infinix Zero Book Ultra में डुअल माइक ऐरे के साथ फुल एचडी एआई वेबकैम दिया जा सकता है।
बैटरी: Infinix Zero Book Ultra को पावर देने के लिए 70 वॉट की बैटरी मिल सकती है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। लेकिन कंपनी इसे कितनी कीमत पर लॉन्च करने वाली इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications





