Home
Computer

45,000 में इंटेल लांच करेगी शानदार अल्‍ट्राबुक

By Super
45,000 में इंटेल लांच करेगी शानदार अल्‍ट्राबुक
विश्‍व की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी इंटेल कारपोरेशन भारत में पीसी के क्षेत्र में अपार अवसरों को देखते हुए जल्‍द नयी अल्‍ट्राबुक लांच करने वाली है। इंटेल की नई अल्‍ट्राबुक की कीमत पहले 55,000 रूपए निधार्रित की गई थी मगर हाल ही में कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हए नई अल्‍ट्राबुक को 45,000 में लांच करने का विचार बना रही है।

भारत में एप्‍पल की अल्‍ट्राबुक को काफी पसंद किया गया है मगर बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक है। कंपनी के अनुसार नई अलट्राबुक को यूजर की सहूलियत के हिसाब से बनाया गया है। लुक के मामले में यह अन्‍य अल्‍ट्राबुक से कम नहीं है। स्‍लीक डिजायन और शानदार कलर के अलावा अल्‍ट्राबुक का स्‍क्रीन साइज काफी बड़ा है। नई अल्‍ट्राबुक उनके लिए एक अच्‍छा ऑपशन जो लैपटॉप की जगह एक स्‍लीक नेट गैजेट को ज्‍यादा पसंद करेंगे।

इंटेल के वॉयस प्रेसिडेंट और पीसी क्‍लाइंट ग्रुप के जेनरल मैनेजर मि. मोले एडन के अनुसार पहले कंपनी इंटेल के अल्‍ट्राबुक को 50000 में लांच करने पर विचार कर रहीं थी मगर कंज्‍यूमर के हिसाब से कीमत को देखते हुए कंपनी को अपने प्‍लान बी के तहत 40000 अल्‍ट्राबुक की कीमत को निधार्रित किया।

कंपनी के अनुसार फिलहाल पहली सीरीज की अल्‍ट्राबुक को सेकेंड जेनेरेशन प्रोसेसर के साथ लांच किया जाएगा। बाद में 3 जेनेरेशन प्रोसेसर से लैस अल्‍ट्राबुक को बाजार में कंपनी उतारेगी। 2013 तक इंटेल अपनी अल्‍ट्राबुक में अगली पीढ़ी का हेजवेल प्रोसेसर से लैस अल्‍ट्राबुक लांच करेगी। नई अल्‍ट्राबुक न केवल तकनीकी स्‍तर पर सबसे उन्‍नत होगी बलकि यह काफी कम पावर कंज्‍यूम करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X