5,490 रुपए में मिल रहा है इंटेक्स का बडी 7.2 टैबलेट

ऑनलाइन वेबसाइट स्नैपडील ने आधिकारिक रूप से इंटेक्स आईबडी 7.2 को लांच कर दिया है हालाकि इंटेक्स ने अपनी वेबसाइट में अभी इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की है। साइट में आई बडी 7.2 टैबलेट 5,490 रुपए की अनुमानित कीमत में मिल रहा है।
अगर आईबडी में दिए गए फीचरो पर नजर डालें तो इसमें 7 इंच की स्क्रीन दी गई है, साथ में एंड्रॉयड का 4.0 आईसीएस ओएस मौजूद है, दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो टैब में एडॉब फ्लैश प्लेयर 11 सपोर्ट मौजूद है जो 1 गीगाहर्ट के कार्टेक्स ए8 कोर ए13 प्रोसेसर की वजह से यूजर को फास्ट परफार्मेंस देता है। इतना ही नहीं टैब में 512 एमबी की डीडीआर 3 रैम और कई फार्मेट का सपोर्ट मौजूद है।
अगर बाजार में मौजूद 7 इंच एंड्रायड टैबलेट की रेंज में नजर डालें तो इस समय जिंक ग्लोबल का Z930 टैबलेट भी इंटेक्स आईबडी को कड़ी टक्कर दे सकता है क्योंकि जिंक के Z930 की कीमत भी 5,499 रुपए है। आईए नजर डालते हैं दोनों टैबलेटों में दिए गए फीचरों पर,
इंटेक्स आईबडी 7.2 टैबलेट
- 7 इंच की स्क्रीन
- एंड्रॉयड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस
- 1 गीगाहर्ट कार्टेक्स ए8 कोर ए13 प्रोसेसर
- 512 एमबी डीडीआर 3 रैम
- 3जी डॉगल सपोर्ट, वाईफाई सपोट
- 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- कीमत- स्नैपडील 5,490 रुपए
- एंड्रॉयड आईसीएस टैबलेट
- 1.2 गीगाहर्ट कार्टेक्स ए8 प्रोसेसर
- 3,600 एमएएच लीथियम ईयॉन बैटरी
- 512 एमबी रैम
- 340 ग्राम भार
- 3.5 एसमएम जैक
- माइक्रोएसडी टीएफ स्लॉट
- जी सेंसर
- कीमत- 5,499 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








