5,499 रुपए का इंटेक्स आईबडी लेंगे या फिर 5,999 रुपए का माइक्रोमैक्स फनबुक अल्फा

भारती कंज्यूमर को हाई कॉस्ट प्रोडेक्ट ये ज्यादा बजट फ्रेंडली डिवाइसेस पसंद आतीं है। इसी वजह से घरेलू पीसी मैन्यूफैक्चर लो कॉस्ट डिवाइसेस की ओंर ज्यादा ध्यान देते हैं। इनमें माइक्रोमैक्स, इटेक्स, कार्बन जैसी कंपनियां काफी पॉपुलर है।
आज हम आपको इंटेक्स और माइक्रोमैक्स के दो टैबलेटों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत में कोई खास अंतर नहीं है। इंटेक्स का आईबडी और माइक्रोमैक्स फनबुक अल्फा इस समय बाजार में 5,499 रुपए और 5,999 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है तो आईए एक नजर डालते हैं इनमें दिए गए फीचरो पर,
पढ़ें:इन 3 तरीकों से चेक करिए अपने कंप्यूटर की स्पीड
आकार और डिस्प्ले
इंटेक्स आईबडी में दी गई स्क्रीन का साइज 7 इंच और आकार 194 x 120 x 13 एमएम है। जबकि माइक्रोमैक्स अल्फा के साइज के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अल्फा में भी 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर
टैबलेट के प्रोसेसर पर नजर डालें तो दोनों टैबलेटों में सिंगलकोर 1 गीगाहर्ट प्रोसेसर के साथ 400 माली जीपीयू दिया गया है।
ओएस
बजट डिवाइस होने के बावजूद टैबलेट में एंड्रॉयड का 4.0 आईसीएस ओएस दिया गया है।
पढ़ें: फोन में कैसे एक्टीवेट करें 3जी सर्विस
कैमरा
अल्फा और आईबडी दोनों टैबलेट में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे यूजर वीडियो चैटिंग कर सकता है। लेकिन फोटो कैपचरिंग के लिए रियर कैमरा नदारद है।
मैमोरी
टैबलेट 512 एमबी रैम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसे यूजर 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकता है। जबकि इंटेक्स आईबडी में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो दोनों टैबलेट में सबसे बड़ा अंतर है। फनबुक अल्फा में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी मौजूद है।
पढ़ें: एप्पल आईफोन 5 में दिए गए 5 बेहतरीन फीचर
कनेक्टीविटी
इंटेक्स टैब में 3जी डॉगल सपोर्ट के साथ वाईफाई और माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। जिसके मुकाबले फनबुक अल्फा में वाईफाई, ब्लूटूथ, 3जी डॉगल औ 2.0 यूएसबी पोर्ट फीचर मौजूद हैं।
बैटरी
दोनों टैबलेटों में 2,800 एमएएच बैटरी दी गई है ।
कीमत-
फनबुक अल्फा : 5,999 रुपए
इटेक्स आइबडी : 5,499 रुपए
पढ़ें: लैपटॉप से कैसे कनेक्ट करें टीवी


Click it and Unblock the Notifications








