आईपैड 2 बनाम ब्लैकबेरी प्लेबुक

ब्लैकबेरी भी एप्पल की तरह रिम का मशहूर ब्रांड है आइए बात करते है एप्पल के आईपैड 2 और ब्लैकबेरी प्लेबुक के फीचरों के बारे में एप्पल का आईपैड 607 ग्राम का है जबकि प्लेबुक 425 ग्राम के साथ थोड़ा हल्का है। दोनों टैब के स्क्रीन साइज में भी काफी अन्तर है आईपैड में 16 एम कलर के साथ 9.7 इंच लिड बैकलाइट टीएफटी स्क्रीन दी गई है जबकि ब्लैकबेरी प्लेबुक में इसके मुकाबले 600 x 1024 रेज्यूलूशन के साथ 7 इंच टीएफटी स्क्रीन दी गई है टच क्वालिटी के मामले में दोनों टैब की स्क्रीन क्वलिटी काफी फाइन है।
आईपैड में ओलियो फोबिक सरफेस की वजह से स्क्रीन में फिंगर प्रिंट के निशान नही पड़ते है जो प्लेबुक में नहीं है। आईपैड के मुकाबले प्लैबुक में एप्लीकेशन बड़ी आसानी से रन करती हैं मैमोरी की बात की जाए तो आईपैड 2 में जहां 512 एमबी रैम दी गई है वहीं प्लैबुक में 1 जीबी रैम का प्रयोग होता है। दोनों टैब में बराबर 64 जीबी का मैमोरी स्पेस दिया गया है। आईपैड में ड1 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर प्रोसेसर दिया गया है जो आईपैड को हाईपरफार्मेंस प्रोवाइड करता है।
प्लेबुक में 1 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर ए9 प्रोसेसर दिया गया है जो आईपैड के प्रोसेसर से ज्यादा पावरफुल है। आईपैड 2 में एचडीएमआई कैमरे के साथ जायरो सेंसर तकनीकी भी दी गई है जो आईपैड में नदारद है। डेटा ट्रांसफर के लिए दोनों टैब में ब्लूटूथ, वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। बाजार में आईपैड ब्लैक और व्हाइट कलर के एप्पल स्टोर के अलावा सभी बड़े स्टोर में 30,000 से लेकर 40,000 तक की कीमत में उपलब्ध है वहीं प्लेबुक आईपैड के मुकाबले थोड़ा सस्ता है। बाजार में प्लेबुक की कीमत 28,000 से लेकर 38,000 रूपए के बीच है। फीचर और कीमत को देखा जाए तो आईपैड के मुकाबले प्लेबुक ज्यादा बेहतर है। हालाकि बाजार में दोनों टैब को काफी पसंद किया जा रहा है।
प्लेबुक और आईपैड 2 के फीचर एक नजर में
आईपैड-9.7 इंच टच स्क्रीन
प्लेबुक- 7 इंच टच स्क्रीन
आईपैड-ड1 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर प्रोसेसर
प्लेबुक- 1 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर ए9 प्रोसेसर
आईपैड- 512 एमबी रैम
प्लेबुक- 1 जीबी रैम
आईपैड- 30,000 से लेकर 40,000 तक
प्लेबुक- 28,000 से लेकर 38,000 रूपए के बीच


Click it and Unblock the Notifications