Home
Computer

कौन है ज्‍यादा बेहतर आईपैड 2 या फिर अमेजन किंडले टैब

By Super
कौन है ज्‍यादा बेहतर आईपैड 2 या फिर अमेजन किंडले टैब
आने वाले समय में टैबलेट की मांग में तेजी से बढ़ोत्‍तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारों का कहना है एंड्राएड तकनीक के आने के बाद से पीसी बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मोबाइल और कंम्‍प्‍यूटर बाजार में कंपनियां अपने उत्‍पादों की कीमत और फीचर पर विशेष ध्‍यान दे रहीं है जिससे वे ज्‍यादा से ज्‍यादा बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ा सकें।

बाजार में लगभग सभी कंपनियों के टैबलेट उपलब्‍ध हैं मगर आज हम बात करेंगे एप्‍पल आईपैड 2 और अमेजन किंडले फायर टैबलेट के बारे में, दोनों टैब में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो एक दूसरे को कड़ी टक्‍कर देते हैं। शुरूआत करते हु टैबलेट की डिजाइन से आईपैड 2 और किंडले फायर में डिलाइन के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है। ब्‍लैक कलर की फिनिशिंग के साथ टैब में स्‍मूद बॉडी लुक दिया गया है।

किंडले में 1024*600 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट के साथ 7 इंच की स्‍क्रीन मौजूद है जो आईपैड 2 की 9.7 इंच स्‍क्रीन साइज से छोटी है, आइपैड 2 का स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन भी (1024*768) किंडले के मुकाबले ज्‍यादा है जो आईपैड में किंडले से बेहतर पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड करता है। किंडले टैब में जहां एंड्राएड का 2.3 ऑपरेटिंग सिस्‍टम प्‍लेटफार्म दिया गया है वहीं आईपैड 2 में अपना आई आपरेटिंग सिस्‍टम इनबिल्‍ड है। भार के मामले में किंडले आईपैड 2 से ज्‍यादा बेहतर है, किंडले जहां 414 ग्राम का है वहीं आईपैड 2 का भार 613 ग्राम है जो किंडले के ज्‍यादा है।

किसी भी टैब में फास्‍ट नेट सर्फिंग के साथ उसमें दिया गया ब्रांउजर भी यूजर फ्रेंडली होना चाहिए, आईपैड 2 में प्रचलित सफारी ब्राउजर दिया गया है जबकि अमेजन फायर नेट सर्फिंग के लिए सिल्‍क ब्राउजर मौजूद है जो सफारी के मुकाबले थोड़ा कम यूजर फ्रेंडली है। इसके अलावा कई ऐसे फीचर है जो दोनों टैब को अपनी-अपनी श्रेणी में नंबर वन बनाते है। दोनों कंपनियों के टैब में इनकी कीमत काफी मायने रखती है। अमेजन के किंडले टैब की कीमत 9,000 रूपए है, जबकि आईपैड 2 इसके मुकाबले काफी महंगा है, आईपैड 2 बाजार में 22,500 रूपए में उपलब्‍ध है।

आईपैड 2

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X