Home
Computer

10 दिनों के अंदर आ रहा है एक और लो कॉस्‍ट एंड्रॉयड टैबलेट

10 दिनों के अंदर आ रहा है एक और लो कॉस्‍ट एंड्रॉयड टैबलेट
माइक्रोमैक्‍स की तरह कार्बन भी 10 दिनों के अंदर अपना पहला टैबलेट लांच करने वाला है। कार्बन टैबलेट को स्‍मार्टटैब 1 के नाम से भारतीय बाजार में पेश करेगा। टैबलेट की सबसे खास बात है इसमें दिया गया ओएस कार्बन टैबलेट में लेटेस्‍ट 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है।

जानकारों के अनुसार माइक्रोमैक्‍स और कार्बन के बीच टैबलेट को लेकर अच्‍छा मुकाबला होगा क्‍योंकि माइक्रोमैक्‍स ने हाल ही में आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस से लैस टैबलेट लांच किया है। कार्बन स्‍मार्ट टैब में 7 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जिसका टच काफी स्‍मूद है।

टैब में दिया गया प्रोसेसर 1.2 गीगाहर्ट की स्‍पीड से रन करता है जो टैबलेट के हिसाब से अच्‍छी स्‍पीड है। कार्बन ने आधिकारिक रूप से अपने नए टैबलेट की कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की है मगर जानकारों के अनुसार हो सकता है नया टैब करीब 7,000 रुपए में लांच कर सकता है। अगर आप कार्बन टैबलेट की प्री बुकिंग करना चाहते हैं तो कार्बन साइट में जाकर कर सकते हैं। कार्बन टैबलेट बुक कराने के लिए क्लिक करें

कार्बन स्‍मार्टटैब में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 7 इंच की स्‍क्रीन

  • एंड्रॉयड 4.0.3 आइस्‍क्रीम सैंडविच ओएस

  • 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर

  • 3700 एमएएच बैटरी

  • मिनी एचडीएमआई पोर्ट

  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन

  • 2 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 3डी ग्रैविटी सेंसर

  • कीमत- 7,000 रुपए अनुमानित
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X