5,700 रुपए में मिल रहा है कार्बन का स्मार्टटैब 3 ब्लेड टैबलेट

कार्बन मोबाइल ने माइक्रोमैक्स के लो कॉस्ट टैबलेट को कड़ी टक्कर देते हुए स्मार्टटैब 3 लांच किया था जो 5,700 रुपए की आकर्षक कीमत में मिल रहा है जो बाजार में मौजूद दूसरे टैबलेटों से काफी सस्ता है। आईस्क्रीम सैंडविच प्लेटफार्म पर रन करने वाले ब्लेड टैब में 1.2 गीगाहर्ट का आईस्क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है। वैसे इसी रेंज में देखा जाए तो बाजार में माइक्रोमैक्स अल्फा और डेटाविंड यूबी स्लेट मौजूद हैं।
पढ़ें: ये है इंडिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 5 टैबलेट
इसके फीचरों पर नजर डालें तो ब्लेड में 1 जीबी की ऑनबोर्ड मैमोरी 512 एमबी की रैम और 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 480 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। टैबलेट में 3डी डॉगल सपोर्ट दिया गया है जिससे आप इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकते हैं। साथ में आप चाहें तो वाईफाई की मदद से डेटा भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
कार्बन स्मार्टटैब 3 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- एंड्रॉयड 4.0.4 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन
- 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर
- वाईफाई सपोर्ट
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मेमोरी
- 3डी जी सेंसर
- 2600 एमएएच बैटरी
- कीमत- 5,700 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








